Sunday , 8 March 2026
Breaking News

प्रदेश में अगले 2-3 दिनों में हो सकता है गहलोत मंत्रिमंडल का विस्तार

नई दिल्ली :- प्रदेश में अगले 2 से 3 दिनों में राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। यह बात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मीटिंग के कुछ दिनों बाद सामने आई है। फिलहाल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में कैबिनेट मंत्रिमंडल फेरबदल की पूरी तैयारी हो चुकी है तथा पार्टी अपने केंद्रीय नेतृत्व आलाकमान की अंतिम मंजूरी का इंतजार है।

 

 

 

उम्मीद है कि राज्य मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल इस सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। पूर्व में दिल्ली दौरे के बाद दोनों नेताओं ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा था कि उन्होंने पार्टी हाईकमान पर फैसला छोड़ दिया है और हाईकमान जो भी निर्णय लेगा उसे वे मंजूर करेंगे। पूर्व में दिल्ली दौरे गए अशोक गहलोत ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, अजय माकन और केसी वेणुगोपाल के साथ भी मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर बैठक की थी।

 

 

 

यह मीटिंग महत्वपूर्ण इसलिए रही क्योंकि पिछले साल प्रियंका ने सचिन पायलट को मनाने में अहम रोल अदा किया थी, जब सचिन पायलट गुट, गहलोत सरकार के विरुद्ध बगावत पर उतारू हो गया था।

 

Gehlot cabinet may be expanded in the Rajasthan in next 2-3 days

 

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी प्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल के लिए ‘एक व्यक्ति और एक पद’ के फॉर्मूले को अपनाने जैसे कई तौर-तरीकों पर भी कार्य कर रही है। अगर कांग्रेस पार्टी राजस्थान में यह फॉर्मूला अपनाती है तो राजस्थान सरकार के तीन मंत्रियों को पद से इस्तीफा देना होगा। जिनमें वर्तमान में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा एवं चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा शामिल हैं।

 

 

 

इसलिए की हरीश चौधरी वर्तमान में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए हैं। गोविंद सिंह डोटासरा ने मंत्री के साथ – साथ राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का भी पद संभाल रखा हैं, वहीं डॉ. रघु शर्मा को गुजरात प्रभारी बनाया गया है। पूर्व पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट अपने समर्थकों को मंत्रिमंडल में स्थान देने के साथ ही निगम में रिक्त पदों पर भी अपनी मांगों को लेकर पार्टी हाईकमान पर लगातार दबाव बना रहे हैं।

 

 

अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद, पायलट ने मीडिया से बात करते हुए बताया था की कांग्रेस के सदस्य जिन्होंने भाजपा के शासन के समय 5 साल तक कांग्रेस पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की है और जिन्होंने सड़कों पर उतर कर संघर्ष किया, लाठियां खाईं तथा जेल में भी बंद हुए है। मुझे लगता है कि उन्हें पार्टी में सम्मान दिया जाना चाहिए।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !