उत्तर प्रदेश: छुट्टी न मिलने से नाराज एक सिक्योरिटी गार्ड ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए बैंक मैनेजर को गो*ली मा*र दी, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौ*त हो गई। यह घटना गाजियाबाद में पंजाब एंड सिंध बैंक के अंदर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गार्ड रवींद्र हुड्डा पिछले कई दिनों से छुट्टी की मांग कर रहा था, लेकिन काम के दबाव के चलते मैनेजर अभिषेक शर्मा उसे छुट्टी नहीं दे पा रहे थे।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा था और फोन पर भी कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि गुस्से में आकर गार्ड ने अपनी सर्विस गन से मैनेजर के सीने में गो*ली मा*र दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौ*त हो गई। घटना के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
