Saturday , 19 September 2026
Breaking News

20 नमाजियों की संख्या सीमित करने पर हाईकोर्ट भड़का, ड्यूटी नहीं हो रही तो इस्तीफा दें कलेक्टर-एसपी

उत्तर प्रदेश: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हाल ही में उत्तर प्रदेश प्रशासन के उस आदेश को खारिज कर दिया है, जिसमें संभल जिले की एक मस्जिद में रमजान के दौरान नमाज अदा करने वाले लोगों की संख्या सीमित करने की बात कही गई थी। लाइव लॉ के अनुसार, अदालत ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य की जिम्मेदारी है।
The High Court is strict on the limit of 20 Namazis, saying that if the duty is not being performed then the Collector and SP should resign.
आदेश में जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने कहा कि अगर पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर को क़ानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है और इसी वजह से वे नमाजियों की संख्या सीमित करना चाहते हैं, तो उन्हें या तो इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर तबादला मांग लेना चाहिए। अदालत ने कहा कि राज्य के वकील ने दलील दी थी कि संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए ऐसा आदेश जारी किया गया था, लेकिन अदालत ने इस तर्क को पूरी तरह खारिज कर दिया।
अदालत ने यह भी कहा कि अगर स्थानीय प्रशासन यानी पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को लगता है कि वे कानून का राज लागू कराने में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या संभल से बाहर तबादला मांग लेना चाहिए। लाइव लॉ के अनुसार  यह टिप्पणी उस याचिका की सुनवाई के दौरान की गई थी, जिसे मुनजिर खान ने दायर किया था।
उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें रमजान के महीने में गाटा संख्या 291 पर नमाज अदा कराने से रोका जा रहा है, जहां उनके अनुसार एक मस्जिद मौजूद है। याचिकाकर्ता का कहना था कि प्रशासन ने उस स्थान पर सिर्फ 20 लोगों को नमाज अदा करने की अनुमति दी थी, जबकि रमजान के दौरान वहां इससे कहीं अधिक नमाजियों के जुटने की उम्मीद थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Built a robot at 12, an AI company at 16! Pays his father a salary of 2 lakh Raul John Aju Kerala Vikalp Times

12 साल में बनाया रोबोट, 16 में AI कंपनी! पिता को देता है 2 लाख रुपए सैलरी

केरल: महज 16 साल की उम्र में AI कंपनी शुरू करने वाले राउल जॉन अजू …

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदारों को झटका! आरक्षण लॉटरी हुई स्थगित

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज (Panchayati Raj) संस्थाओं के आगामी चुनाव 2026 (Panchayati Raj …

Nagar Nikay Chunav pali marwar junction abrar khan mev Vikalp Times

कल मनाया जीत का जश्न, आज थम गईं सांसें! हार्ट अ_टैक से निर्दलीय पार्षद की मौ_त

पाली: मारवाड़ जंक्शन (Marwar Junction) नगर पालिका चुनाव (Nagar Palika Chunav) के नतीजे आने के …

Former Minister Ashok Chandnas mother Sohni Devi passes away Bundi Vikalp Times

अशोक चांदना पर टूटा दुखों का पहाड़, माता सोहनी देवी का निधन

बूंदी: हिंडोली (Hindoli) विधायक और राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना (Ashok Chandna) …

BJP wiped out in Vasundhara Raje's stronghold Congress scores a massive victory in Jhalawar Nagar Nikay Chunav Vikalp Times

वसुंधरा राजे के गढ़ में BJP का सफाया! झालावाड़ में कांग्रेस की जबरदस्त जीत

झालावाड़: राजस्थान (Rajasthan) स्थानीय निकाय चुनाव 2026 (Nagar Nikay Chunav) के नतीजों में कांग्रेस (Congress) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !