झालावाड़: राजस्थान (Rajasthan) स्थानीय निकाय चुनाव 2026 (Nagar Nikay Chunav) के नतीजों में कांग्रेस (Congress) ने सत्ताधारी बीजेपी (BJP) को बड़ा झटका दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के मजबूत राजनीतिक गढ़ माने जाने वाले झालावाड़ (Jhalawar) जिले में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है।

जिले की कुल आठ निकायों में से चार निकायों में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है। सबसे बड़ा उलटफेर झालावाड़ नगर परिषद (Jhalawar Nagar Parishad) में हुआ, जहां कांग्रेस ने लंबे समय बाद बीजेपी से सत्ता छीन ली। कांग्रेस ने यहां 45 में से 29 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।
झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड तय:
झालावाड़ नगर परिषद (Nagar Parishad) के 45 वार्डों के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहे। कांग्रेस ने 29 सीटें, बीजेपी ने 13, निर्दलीय प्रत्याशियों ने 2 और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने 1 सीट पर जीत दर्ज की।
नगर परिषद में बहुमत का आंकड़ा 23 सीटों का था, जिसे कांग्रेस ने 29 सीटों के साथ आसानी से पार कर लिया। ऐसे में अब नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय माना जा रहा है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद भी कांग्रेस के खाते में जाने की स्थिति बन गई है।
पिछले कार्यकाल में झालावाड़ नगर परिषद में बीजेपी का बोर्ड था। कांग्रेस की इस जीत को बीजेपी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
वसुंधरा राजे के सियासी गढ़ में कांग्रेस की सेंध:
झालावाड़ और झालरापाटन (Jhalrapatan) क्षेत्र लंबे समय से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Former CM Vasundhara Raje) और उनके बेटे दुष्यंत सिंह (Dushyant Singh) का मजबूत राजनीतिक आधार माना जाता रहा है।
दुष्यंत सिंह झालावाड़-बारां लोकसभा (Jhalawar-Baran Lok Sabha) क्षेत्र से लगातार पांच बार सांसद रह चुके हैं। उनसे पहले वसुंधरा राजे भी इस क्षेत्र का संसद में प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वहीं, वसुंधरा राजे वर्तमान में झालरापाटन विधानसभा सीट से विधायक हैं।
ऐसे में झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस की 29 सीटों पर जीत को बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण झटका माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर टिकट वितरण को लेकर असंतोष और पार्टी के भीतर गुटबाजी को भी बीजेपी के कमजोर प्रदर्शन की वजहों में गिना जा रहा है।
जिले की तीन निकायों में बीजेपी को बहुमत:
झालावाड़ जिले में बीजेपी को तीन निकायों में बहुमत मिला है। झालरापाटन, अकलेरा (Aklera) और मनोहरथाना (Manoharthana) में बीजेपी ने बोर्ड बनाने की स्थिति हासिल कर ली है। झालरापाटन नगर पालिका में बीजेपी ने 22 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 8 और आम आदमी पार्टी को 5 सीटें मिलीं। अकलेरा में बीजेपी ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस को 8 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 2 सीटें मिलीं। मनोहरथाना में कुल 20 वार्डों में बीजेपी ने 11 सीटें जीतीं। कांग्रेस को 6 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 3 सीटों पर जीत मिली।
भवानी मंडी, डग और खानपुर में कांग्रेस का दबदबा:
कांग्रेस ने झालावाड़ नगर परिषद के अलावा भवानी मंडी (Bhawani Mandi), डग (Dug) और खानपुर (Khanpur) में भी बहुमत हासिल किया है।
भवानी मंडी में कांग्रेस ने 26 सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी को 13 और निर्दलीय को 1 सीट मिली।
खानपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी को 7 सीटें मिलीं।
डग में कांग्रेस को 14 और बीजेपी को 6 सीटों पर जीत मिली।
इन परिणामों के साथ इन तीनों निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय हो गया है।
पिड़ावा में AAP बनी किंगमेकर:
पिड़ावा नगर पालिका में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। यहां कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पिड़ावा में कांग्रेस को 8, बीजेपी को 6 और आम आदमी पार्टी को 5 सीटें मिली हैं। एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है।
बहुमत के लिए जरूरी संख्या पूरी नहीं होने के कारण अब आम आदमी पार्टी की भूमिका अहम हो गई है। ऐसे में AAP यहां किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रही है।
2028 से पहले कांग्रेस के लिए बड़ा मनोबल:
राजस्थान में 2028 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunav) से पहले हुए इन निकाय चुनावों में झालावाड़ के परिणाम कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। खासकर वसुंधरा राजे के प्रभाव वाले क्षेत्र में बीजेपी को पीछे छोड़कर कांग्रेस का बोर्ड बनाने की स्थिति में पहुंचना पार्टी के लिए बड़ा मनोवैज्ञानिक बढ़ावा माना जा रहा है।
वहीं, झालावाड़ नगर परिषद जैसे मजबूत गढ़ में बीजेपी की हार पार्टी के लिए आत्ममंथन का विषय बन सकती है।
झालावाड़ नगरपरिषद में कौन जीता-कौन हारा:
| वार्ड | कौन जीता | कौन हारा | वोट का अंतर |
| 1 | अर्फिया, कांग्रेस | प्रार्थना, भाजपा | 822 |
| 2 | टीना, कांग्रेस | गीता बाई, भाजपा | 84 |
| 3 | राजेन्द्र सुमन, भाजपा | रामसिंह, कांग्रेस | 56 |
| 4 | महेश सेन (कांग्रेस) | निर्मल राठौर (भाजपा) | 69 |
| 5 | प्रदीप राजावत (भाजपा) | निर्विरोध | – |
| 6 | जितेंद्र कुमार (भाजपा) | करण सिंह (कांग्रेस) | 313 |
| 7 | महेंद्र सिंह (कांग्रेस) | निर्विरोध | – |
| 8 | उमा (कांग्रेस) | गायत्री देवी (भाजपा) | 168 |
| 9 | शबनम (कांग्रेस) | ज्योति (भाजपा) | 251 |
| 10 | शबनम (कांग्रेस) | पूजा कंवर | 348 |
| 11 | दिपांकर (भाजपा) | भूपेंद्र कुमार (कांग्रेस) | 188 |
| 12 | शराफत (कांग्रेस) | संजीदा (कांग्रेस) | 453 |
| 13 | अब्दुल वाजिद निर्दलीय | नफीस (कांग्रेस) | 68 |
| 14 | कमल (भाजपा) | ओम प्रकाश (कांग्रेस) | 572 |
| 15 | राजीव कुमार (कांग्रेस) | हेमराज (भाजपा) | 289 |
| 16 | ऋचा जैन (कांग्रेस) | साजिदा तबसुम (भाजपा) | 234 |
| 17 | हसन राजा (कांग्रेस) | राजेन्द्र (भाजपा) | 35 |
| 18 | चित्रेश अग्रवाल (भाजपा) | अकबर | 108 |
| 19 | ममता अग्रवाल (कांग्रेस) | इशिका | 79 |
| 20 | अंजना (कांग्रेस) | ओम प्रकाश (भाजपा) | 151 |
| 21 | अनिता (भाजपा) | मंजु कुमारी (कांग्रेस) | 107 |
| 22 | ईश्वर सिंह (कांग्रेस) | धन कंवर (भाजपा) | 100 |
| 23 | परमानन्द (कांग्रेस) | जानकीलाल (भाजपा) | 381 |
| 24 | प्रियंका मीना (कांग्रेस) | गुड्डी बाई (भाजपा) | 42 |
| 25 | प्रिया (कांग्रेस) | भगवती खंडेलवाल (भाजपा) | 123 |
| 26 | राजेश गुजर (कांग्रेस) | मनोज गुर्जर (भाजपा) | 166 |
| 27 | चन्द्र शेखर (कांग्रेस) | पवन बैरवा (भाजपा) | 52 |
| 28 | शीतल (कांग्रेस) | सविता गुप्ता (भाजपा) | 122 |
| 29 | बलवीर (भाजपा) | अक्षय प्रताप (कांग्रेस) | 47 |
| 30 | रहीस चौधरी (भाजपा) | मीना (कांग्रेस) | 286 |
| 31 | मोहम्मद अशरफ (निर्दलीय) | इनाम जफर (भाजपा) | 235 |
| 32 | यशवंत यादव (भाजपा) | राजकुमार (कांग्रेस) | 156 |
| 33 | अकरम (कांग्रेस) | आरिफ (भाजपा) | 571 |
| 34 | अब्दुल रहमान (कांग्रेस) | हारे सत्यप्रकाश (भाजपा) | 55 |
| 35 | गायत्री देवी (भाजपा) | नेहा शर्मा (कांग्रेस) | 131 |
| 36 | राजकुमार सोनी (भाजपा) | लोकेश सोनी (कांग्रेस) | 271 |
| 37 | मनोज कुमार (कांग्रेस) | भरत (भाजपा) | 107 |
| 38 | किरण कुमारी (कांग्रेस) | अन्ना (भाजपा) | 232 |
| 39 | इस्लाम खान (कांग्रेस) | ब्रजेश (भाजपा) | 296 |
| 40 | सुमित्रा बाई (कांग्रेस) | रेखा कुमारी (भाजपा) | 66 |
| 41 | ओम प्रकाश (निर्दलीय) | गिरधर गोपाल (भाजपा) | 73 |
| 42 | खुशी रैगर (कांग्रेस) | प्रिया रैगर (भाजपा) | 367 |
| 43 | शिवराज रैगर (कांग्रेस) | योगेंद्र (भाजपा) | 253 |
| 44 | सागर कश्यप (भाजपा) | सावित्री (कांग्रेस) | 159 |
| 45 | फारूक अहमद (कांग्रेस) | अब्दुल करीम (भाजपा) | 502 |
खानपुर नगरपालिका में कौन जीता-कौन हारा:
| वार्ड नंबर | जीते | हारे | अंतर |
| वार्ड 1 | प्रिया सुमन (भाजपा) | सुनीता सुमन (कांग्रेस) | 45 |
| वार्ड 2 | मोरध्वज (कांग्रेस) | भरतराम मीना (भाजपा) | 222 |
| वार्ड 3 | सराहा (कांग्रेस) | अनिता (भाजपा) | 135 |
| वार्ड 4 | कांति साहू (कांग्रेस) | आशीष पार्थ (भाजपा) | 185 |
| वार्ड 5 | सागर कश्यप (भाजपा) | सावित्री (कांग्रेस) | 159 |
| वार्ड 6 | बिलकिश (कांग्रेस) | नेमीचंद (भाजपा) | 153 |
| वार्ड 7 | नेमीचंद (कांग्रेस) | गोविन्द सुमन (भाजपा) | 31 |
| वार्ड 8 | हुमेरा परवीन (कांग्रेस) | कमल कुमार (भाजपा) | 85 |
| वार्ड 9 | अमीर मोहम्मद (कांग्रेस) | साजिद (भाजपा) | 129 |
| वार्ड 10 | लोकेश (कांग्रेस) | माणकचन्द (भाजपा) | 246 |
| वार्ड 11 | किरण यादव (कांग्रेस) | मनीष यादव (भाजपा) | 133 |
| वार्ड 12 | लक्ष्मीनारायण (कांग्रेस) | मोहनलाल (भाजपा) | 207 |
| वार्ड 13 | कमलेश (भाजपा) | गुड्डी बाई (कांग्रेस) | 46 |
| वार्ड 14 | मन भर सुमन (कांग्रेस) | अजय प्रजापति (भाजपा) | 24 |
| वार्ड 15 | महावीर (कांग्रेस) | रामस्वरूप (भाजपा) | 35 |
| वार्ड 16 | ज्योति लखारा (भाजपा) | राम (कांग्रेस) | 81 |
| वार्ड 17 | अशरफ अली (कांग्रेस) | मनीष कुमार (भाजपा) | 210 |
| वार्ड 18 | अनिता गुप्ता (कांग्रेस) | साक्षी जैन (भाजपा) | 253 |
| वार्ड 19 | दीपा गौतम (भाजपा) | कविता (कांग्रेस) | 35 |
| वार्ड 20 | राम मूर्ति (कांग्रेस) | ममता सुमन (भाजपा) | 59 |
| वार्ड 21 | यश जैन (कांग्रेस) | श्याम मनोहर (भाजपा) | 45 |
| वार्ड 22 | राहुल गौतम (भाजपा) | ज्योति (कांग्रेस) | 80 |
| वार्ड 23 | अमृतलाल (कांग्रेस) | चेतन कुमार (भाजपा) | 50 |
| वार्ड 24 | महेश शर्मा (भाजपा) | हरि ओम नहर (निर्दलीय) | 3 |
| वार्ड 25 | उषा (कांग्रेस) | सुनीता (भाजपा) | 178 |
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया