Tuesday , 15 September 2026
Breaking News

अशोक चांदना पर टूटा दुखों का पहाड़, माता सोहनी देवी का निधन

बूंदी: हिंडोली (Hindoli) विधायक और राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना (Ashok Chandna) की माता सोहनी देवी का सोमवार देर रात जयपुर (Jaipur) के एसएमएस अस्पताल (SMS Hospital Jaipur) में निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही चांदना परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

Former Minister Ashok Chandnas mother Sohni Devi passes away Bundi Vikalp Times

 

सोहनी देवी के निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने चांदना परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करना शुरू कर दिया। परिवार से जुड़े लोगों के अनुसार, सोहनी देवी सरल और मिलनसार स्वभाव की थीं। परिवार और परिचितों के बीच उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार के चलते वह सभी के बीच काफी लोकप्रिय थीं।

कई वरिष्ठ नेता पहुंचे एसएमएस अस्पताल:

सोहनी देवी के निधन की खबर मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) समेत कांग्रेस (Congress) के कई वरिष्ठ नेता जयपुर के एसएमएस अस्पताल पहुंचे। नेताओं ने अशोक चांदना और उनके परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में संवेदना व्यक्त की।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot), कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra), नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (Tikaram jully, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा (Harimohan Sharma) और केशवरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी (CL Premi) सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी सोहनी देवी के निधन पर गहरा दुख जताया।

नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।

बूंदी और हिंडोली क्षेत्र में शोक

माता के निधन से अशोक चांदना और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। निधन की खबर सामने आने के बाद बूंदी और हिंडोली क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। चांदना परिवार से जुड़े समर्थकों, परिचितों और शुभचिंतकों ने परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

राता बरड़ा में होगा अंतिम संस्कार:

सोहनी देवी का अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर बाद बूंदी के राता बरड़ा, जाहोटी में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों के शामिल होने की संभावना है।

सोहनी देवी के निधन से चांदना परिवार के साथ उनके राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में भी शोक व्याप्त है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Jaipur Sambhar Lake police station sho Rajasthan News Vikalp Times 13 Sept 26

थाने में ही रि_श्वत लेते पकड़ा गया SHO! 50 हजार की घू_स लेते ACB ने दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को कार्रवाई करते हुए सांभरलेक (Sambhar lake Police …

Mother woke up at night to find her 2-year-old daughter missing, here is how she was found 7 hours later Sawai Madhopur Vikalp Times

रात में मां की आंख खुली तो गायब थी 2 साल की बच्ची, 7 घंटे बाद ऐसे मिली

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मलारना डूंगर (Malarna Dungar) थाना क्षेत्र में देर रात …

Wazirpur takes the lead, Bamanwas comes in second; find out the voter turnout for Gangapur City Vikalp Times

वजीरपुर ने मारी बाजी, बामनवास दूसरे नंबर पर, जानिए गंगापुर सिटी का मतदान प्रतिशत

सवाई माधोपुर: नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 (Nagar Nikay Chunav 2026) के द्वितीय चरण के तहत …

Nagar Nikay Chunav 2026 Voting Rajasthan Vikalp Times

राजस्थान निकाय चुनाव में बवाल! फ_र्जी वोटिंग के आरोप, मा_रपीट और EVM खराबी से हंगामा

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) की 162 नगरीय निकायों (Nagar Nikay Chunav) में पहले चरण के लिए …

Campaigning with slippers on the head, Ajaz Khan's entry in Sikar Rajasthan Vikalp Times

चप्पल सिर पर रखकर प्रचार, एजाज खान की एंट्री और 41 BJP कार्यकर्ता निष्कासित!

सीकर: राजस्थान (Rajasthan) के नगरीय निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) के पहले चरण की वोटिंग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !