Wednesday , 16 September 2026
Breaking News

30 हजार की रि_श्वत ने खोला बड़ा राज! इंजीनियर के घर से 20 किलो चांदी और 43.38 लाख कैश बरामद

भरतपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की ओर से रि_श्वत लेते पकड़े गए पंचायत समिति (Panchayat Samiti) भुसावर (Bhusawar) के असिस्टेंट इंजीनियर गोविंद प्रसाद (Assitant Engineer Govind Prasad) के घर तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी (Cash) और चांदी (Silver) बरामद हुई है। ACB टीम को आरोपी के घर से 43.38 लाख रुपए कैश और 20 किलो चांदी की सिल्लियां मिली हैं। इसके अलावा कई संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

 

Assitant Engineer Govind Prasad ACB Weir Bharatpur silver cash Rajasthan Vikalp Times

 

ACB की भरतपुर (Bharatpur) चौकी की टीम ने 14 सितंबर को असिस्टेंट इंजीनियर गोविंद प्रसाद (Govind Prasad) को 30 हजार रुपए की रि_श्वत लेते पकड़ा था। आरोपी भरतपुर जिले के वैर (Weir) क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।

दो दुकानों और जयपुर के मकान के दस्तावेज मिले:

भरतपुर ACB के डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में एएसपी अमित सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। तलाशी के दौरान टीम को हिंडौन कस्बे में स्थित दो दुकानों, जयपुर (Jaipur) के मानसरोवर में हाउसिंग बोर्ड के एक मकान सहित अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।

ACB अब बरामद नकदी, चांदी और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटा रही है। संपत्तियों और बरामद सामान के स्रोत की भी जांच की जा रही है।

बिल पास करने के बदले रि_श्वत मांगने का आरोप:

ACB डीजी गोविंद गुप्ता के अनुसार, भरतपुर ACB चौकी को एक ठेकेदार की ओर से शिकायत मिली थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बिल पास करने के एवज में असिस्टेंट इंजीनियर रि_श्वत की मांग कर रहा है।

शिकायत का सत्यापन कराया गया। आरोप सही पाए जाने के बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई की और 14 सितंबर को 30 हजार रुपए की रि_श्वत लेते असिस्टेंट इंजीनियर गोविंद प्रसाद को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी के घर की तलाशी में नकदी, चांदी की सिल्लियां और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Religions differ, humanity is one Symposium emphasizes peace Jammat e islami hind sawai madhopur Vikalp times

धर्म अलग, मानवता एक! सिम्पोजियम में शांति, न्याय और सद्भाव पर जोर

सवाई माधोपुर: जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) की ओर से एक निजी होटल मे …

BJP dominates in Sawai Madhopur, Congress leads in Gangapur City - Results for 6 civic bodies declared Vikalp Times

सवाई माधोपुर में BJP का दबदबा, गंगापुर सिटी में कांग्रेस आगे – 6 निकायों के नतीजे घोषित

सवाई माधोपुर: नगरीय निकाय चुनाव-2026 (Nagar Nikay Chunav) के तहत सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले …

Gangapur city nagar parishad election results Sawai Madhopur Vikalp Timees

गंगापुर सिटी में कांग्रेस का दबदबा! 27 वार्ड जीते, भाजपा 17 पर सिमटी 

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Election) के नतीजे सामने आने के बाद …

Sawai Madhopur SP Jyeshtha Maitrei keeps a close watch on security for the Trinetra Ganesh Fair Vikalp Times

त्रिनेत्र गणेश मेले की सुरक्षा पर SP ज्येष्ठा मैत्रेयी की पैनी नजर, खुद लिया व्यवस्थाओं का जायजा

सवाई माधोपुर: श्री त्रिनेत्र गणेश जी लक्खी मेला-2026 (Shri Trinetra Ganesh Lakhi Mela – 2026) …

ACB Jaipur Sambhar Lake police station sho Rajasthan News Vikalp Times 13 Sept 26

थाने में ही रि_श्वत लेते पकड़ा गया SHO! 50 हजार की घू_स लेते ACB ने दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को कार्रवाई करते हुए सांभरलेक (Sambhar lake Police …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !