सवाई माधोपुर: नगरीय निकाय चुनाव-2026 (Nagar Nikay Chunav-2026) के तहत सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले की 6 नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं सभापति (Nagar Parishad Chairman) पद के लिए कुल 20 उम्मीदवारों ने नामांकन (Nomination) पत्र दाखिल किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर नगर परिषद (Nagar Parishad Sawai Madhopur) से लेकर वजीरपुर (Wazirpur) नगर पालिका (Nagar Palika) तक भाजपा (BJP), कांग्रेस (Congress) और निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं।

सवाई माधोपुर नगर परिषद:
सभापति पद के लिए भाजपा की ओर से मेवा चौधरी और कांग्रेस की ओर से शैलेन्द्र चौधरी ने नामांकन दाखिल किया है।
गंगापुर सिटी नगर परिषद:
सभापति पद के लिए गंगापुर सिटी (Gangapur City) नगर परिषद में कुल 6 नामांकन प्राप्त हुए हैं। भाजपा की ओर से विजय कुमार गुप्ता, गीता देवी नरूका और जीनत ने नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस की ओर से कृष्ण कुमार, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में कृष्ण कुमार और गिरधारी लाल ने नामांकन दाखिल किया।
बामनवास नगर पालिका:
बामनवास (Bamanwas) नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से रेखा मीना, भाजपा से संतरा मीना तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लीला देवी ने नामांकन दाखिल किया है।
खण्डार नगर पालिका:
खण्डार (Khandar) नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से राजेश कुमार, कांग्रेस की ओर से हंसराज बैरवा और बृजेश ने नामांकन दाखिल किया। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी बृजेश का नामांकन प्राप्त हुआ है।
बौंली नगर पालिका
बौंली नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से रतनलाल गुर्जर तथा कांग्रेस की ओर से उम्मेद और सरफराज ने नामांकन दाखिल किए हैं।
वजीरपुर नगर पालिका:
वजीरपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से जगनी और कांग्रेस की ओर से दुलारी ने नामांकन दाखिल किया है।
इस तरह जिले की सभी 6 नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं सभापति पद के लिए कुल 20 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया