जयपुर: पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के आगामी चुनावों (Panchayati Raj Election 2026) को लेकर राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने आरक्षण की लॉटरी (Reservation Lottery) की नई तारीखें तय कर दी हैं। अब प्रधान (Pradhan), पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर को होगी, जबकि पंच (Ward Panch) और सरपंच (Sarpanch) के आरक्षण की लॉटरी 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर आयोजित की जाएगी।

पंचायतीराज आयुक्त जोगाराम ने बुधवार देर रात प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर निर्धारित तारीखों पर आरक्षण की लॉटरी की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
दो बार स्थगित हो चुकी है लॉटरी:
आरक्षण की लॉटरी पहले 17 और 18 सितंबर को प्रस्तावित थी। 17 सितंबर को प्रधान, पंचायत समिति (Panchayat Samiti) सदस्य और जिला परिषद (Zila Parishad) सदस्य तथा 18 सितंबर को पंच-सरपंच (Panch-Sarpanch) के आरक्षण की लॉटरी होनी थी। हालांकि, 15 सितंबर को इसे स्थगित कर दिया गया।
इससे पहले भी 16 अगस्त को पंचायतीराज चुनाव (Panchayat Election) की आरक्षण लॉटरी स्थगित की जा चुकी थी। उस समय सरपंच (Sarpanch Election) और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी 18 अगस्त को प्रस्तावित थी।
लॉटरी के बाद जारी हो सकता है चुनाव कार्यक्रम:
आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) पंचायतीराज चुनाव का कार्यक्रम जारी कर सकता है। चुनाव आयोग की तैयारियों के आधार पर करीब 26 सितंबर के आसपास चुनाव कार्यक्रम घोषित होने की संभावना जताई जा रही है।
चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो जाएगी। हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव नवंबर तक कराए जाने हैं।
पहले पूरे होंगे नगरीय निकायों के चुनाव:
पंचायतीराज विभाग के आदेश में नगरीय निकायों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव की तारीखों का भी उल्लेख किया गया है। इसके अनुसार नगर निकायों में अध्यक्ष का चुनाव 21 सितंबर और उपाध्यक्ष का चुनाव 22 सितंबर तक पूरा किया जाना है। इसके बाद 23 और 24 सितंबर को पंचायतीराज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रक्रिया के साथ ही प्रदेश में आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया