Wednesday , 16 September 2026
Breaking News

जयपुर मेयर की कुर्सी पर किसकी नजर? सुनील कोठारी-पुनीत कर्नावट के बीच मुकाबला

जयपुर: जयपुर नगर निगम (Jaipur Nagar Nigam) में भाजपा (BJP) को बहुमत मिलने के बाद अब मेयर (Mayor) और डिप्टी मेयर (Deputy Mayor) पद को लेकर पार्टी के भीतर मंथन तेज हो गया है। भाजपा की ओर से पार्षदों की रायशुमारी भी की गई है। मेयर पद के लिए सुनील कोठारी और पुनीत कर्नावट के नाम प्रमुखता से चर्चा में हैं।

 

Who has their eye on the Jaipur Mayor's seat A contest between Sunil Kothari and Puneet Karnawat Vikalp Times

 

मेयर पद को लेकर वैश्य समाज से चेहरा बनाने की चर्चा है। वहीं डिप्टी मेयर पद के लिए ब्राह्मण, राजपूत और मूल ओबीसी वर्ग से संभावित नामों पर भी विचार चल रहा है।

सुनील कोठारी और पुनीत कर्नावट के नाम चर्चा में:

सुनील कोठारी ने वार्ड 112 से जीत दर्ज की है। वे पूर्व जयपुर (Jaipur) शहर भाजपा अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं पुनीत कर्नावट वार्ड 76 से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर आए हैं और पहले जयपुर नगर निगम के उप महापौर (Jaipur Nagar Nigam Ex Deputy Mayor) रह चुके हैं। दोनों नाम मेयर पद की चर्चा में हैं।

पार्टी स्तर पर पार्षदों की राय, वरिष्ठता, संगठन में अनुभव और अन्य राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नाम पर मंथन किया जा रहा है।

डिप्टी मेयर के लिए कई नामों पर चर्चा:

वैश्य समाज से मेयर बनाए जाने की स्थिति में डिप्टी मेयर पद के लिए ब्राह्मण समाज से चेहरा दिए जाने की संभावना पर भी चर्चा है। शैलेन्द्र भार्गव का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। वे पूर्व जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं और वार्ड 43 से चुनाव जीते हैं। इसके अलावा युवा चेहरे के तौर पर प्रतिभा शर्मा और शशि प्रकाश शर्मा के नाम भी चर्चा में बताए जा रहे हैं।

राजपूत और मूल ओबीसी वर्ग से भी दावेदारी:

डिप्टी मेयर पद के लिए राजपूत समाज की ओर से भी लॉबिंग की चर्चा है। इसके अलावा माली और कुमावत समाज से किसी पार्षद को यह जिम्मेदारी देने के विकल्प पर भी पार्टी में विचार होने की बात सामने आ रही है।

अब पार्टी नेतृत्व पार्षदों की राय और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए मेयर और डिप्टी मेयर के नाम तय करेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

BJP dominates in Sawai Madhopur, Congress leads in Gangapur City - Results for 6 civic bodies declared Vikalp Times

सवाई माधोपुर में BJP का दबदबा, गंगापुर सिटी में कांग्रेस आगे – 6 निकायों के नतीजे घोषित

सवाई माधोपुर: नगरीय निकाय चुनाव-2026 (Nagar Nikay Chunav) के तहत सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले …

Gangapur city nagar parishad election results Sawai Madhopur Vikalp Timees

गंगापुर सिटी में कांग्रेस का दबदबा! 27 वार्ड जीते, भाजपा 17 पर सिमटी 

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Election) के नतीजे सामने आने के बाद …

Sawai Madhopur Nagar Parishad Election Results Fate of 231 candidates to be decided today Vikalp Times

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव: 231 प्रत्याशियों के भाग्य का आज होगा फैसला

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) के नतीजों (Nikay Chunav Results) का इंतजार …

Sawai Madhopur SP Jyeshtha Maitrei keeps a close watch on security for the Trinetra Ganesh Fair Vikalp Times

त्रिनेत्र गणेश मेले की सुरक्षा पर SP ज्येष्ठा मैत्रेयी की पैनी नजर, खुद लिया व्यवस्थाओं का जायजा

सवाई माधोपुर: श्री त्रिनेत्र गणेश जी लक्खी मेला-2026 (Shri Trinetra Ganesh Lakhi Mela – 2026) …

ACB Jaipur Sambhar Lake police station sho Rajasthan News Vikalp Times 13 Sept 26

थाने में ही रि_श्वत लेते पकड़ा गया SHO! 50 हजार की घू_स लेते ACB ने दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को कार्रवाई करते हुए सांभरलेक (Sambhar lake Police …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !