Wednesday , 4 November 2026
Breaking News

दिग्गजों के गढ़ में BJP का खेल बिगड़ा! शिक्षा मंत्री, लाडपुरा विधायक और शहर अध्यक्ष के वार्ड में कांग्रेस जीती

कोटा: नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Chunav) के नतीजों में भाजपा (BJP) को अपने ही दिग्गज नेताओं के वार्डों में झटका लगा है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Education Minister Madan Dilawar) और भाजपा शहर अध्यक्ष (BJP Kota President) राकेश जैन (Rakesh Jain) के वार्ड में पार्टी प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। वहीं कांग्रेस (Congress) 10 वार्डों में तीसरे स्थान पर रही, जबकि 3 वार्डों में भाजपा तीसरे नंबर पर रही।

 

Congress wins in the wards of the Education Minister, the Ladpura MLA, and the City President Kota Nagar Nigam Vikalp Times

 

ईवीएम (EVM) में तकनीकी गड़बड़ी के चलते पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल (Prahlad Gunjal) के वार्ड 87 समेत तीन वार्डों का परिणाम फिलहाल होल्ड पर है। कोटा नगर निगम (Kota Nagar Nigam) के 100 वार्डों में से 97 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें भाजपा ने 55, कांग्रेस ने 38 और निर्दलीयों ने 4 सीटें जीती हैं। वार्ड 11, 44 और 87 में मशीन नहीं खुलने के कारण परिणाम अटका हुआ है।

मदन दिलावर के वार्ड में कांग्रेस की जीत:

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) के विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी (Ramganj Mandi) के छह वार्ड कोटा नगर निगम (Kota Nagar Nigam) में आते हैं। इनमें वार्ड 2, 23 और 24 में भाजपा को जीत मिली, जबकि वार्ड 3, 22 और 52 में कांग्रेस ने बाजी मारी।

मदन दिलावर के वार्ड 52 में कांग्रेस के रोहित महावर ने भाजपा की एकता वर्मा को 149 वोटों से हराया। वहीं भाजपा विधायक कल्पना (Kalpana Devi) के वार्ड 41 में भी पार्टी प्रत्याशी को हार मिली। यहां कांग्रेस के मंगल कुमार तंबोली ने भाजपा के राकेश को 617 वोटों से हराया।

इन नेताओं के वार्ड में मिली जीत:

कोटा (Kota) उत्तर से कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल (Shanti Dhariwal) के वार्ड 41 से कांग्रेस के मंगल कुमार तंबोली विजयी रहे। विधायक संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) के वार्ड 27 में भाजपा के लोकेश गुप्ता ने निर्दलीय दुष्यंत सिंह को 624 वोटों से हराया। इस वार्ड में कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही।

कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम (Rakhi Gautam) के वार्ड से कांग्रेस के योगेश कुमार विजय ने भाजपा के देवेंद्र शर्मा को 732 वोटों से हराया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Om Birla) के वार्ड 83 से भाजपा की सीमा चौधरी ने कांग्रेस की सुनीता शर्मा को 1746 वोटों से हराया।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर (Heeralal Nagar) के वार्ड 94 से भाजपा की दीपिका शर्मा विजयी रहीं। उन्होंने कांग्रेस की दीपा मंगल को 1005 वोटों से शिकस्त दी।

भाजपा शहर अध्यक्ष के वार्ड में भी कांग्रेस जीती:

भाजपा शहर अध्यक्ष राकेश जैन के वार्ड 55 से कांग्रेस के मनीष ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के मिलाप जैन को 44 वोटों से हराया। वहीं कांग्रेस नेता नईमुद्दीन गुड्डू के वार्ड 68 से भाजपा के सुरेश सिंह जीते। उन्होंने कांग्रेस के राजेश दयानी को 1330 वोटों से हराया।

पिछली बार कांग्रेस आगे थी, इस बार भाजपा का दबदबा:

पिछली बार कोटा में दो नगर निगम थे और कुल 150 वार्ड थे। कांग्रेस ने 83 सीटें, भाजपा ने 50 और निर्दलीयों ने 17 सीटें जीती थीं। इस बार कोटा में एक ही नगर निगम है और 100 वार्डों में चुनाव हुआ। घोषित परिणामों में भाजपा को 55, कांग्रेस को 38 और निर्दलीयों को 4 सीटें मिली हैं। तीन वार्डों का परिणाम अभी लंबित है।

गोपाल मंडा और विवेक राजवंशी की बड़ी जीत:

भाजपा के गोपाल राम मंडा पांचवीं बार चुनाव जीतकर पार्षद बने हैं। उन्होंने पहला चुनाव निर्दलीय के रूप में जीता था, जिसके बाद लगातार भाजपा के टिकट पर जीतते रहे। लॉटरी के कारण इस बार उन्होंने वार्ड 91 से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

भाजपा के विवेक राजवंशी ने लगातार चौथी बार चुनाव जीता है। लॉटरी के चलते वार्ड बदलने के बाद उन्होंने गोपाल मंडा के पुराने वार्ड से चुनाव लड़कर जीत हासिल की।

फैजल बैग की सबसे बड़ी जीत:

कांग्रेस के वार्ड 13 से प्रत्याशी फैजल बैग ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के दिनेश सरसिया को 3860 वोटों से हराया। वहीं सबसे कम अंतर की जीत वार्ड 22 में हुई, जहां कांग्रेस के धीरेंद्र नागर ने भाजपा के सियाराम वैष्णव को महज 29 वोटों से हराया। कुल 7 वार्ड ऐसे रहे, जहां जीत-हार का अंतर 50 वोट से कम रहा। इनमें तीन वार्ड भाजपा, तीन कांग्रेस और एक वार्ड निर्दलीय के खाते में गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !