Friday , 18 September 2026
Breaking News

कोटा में बीसी के नाम पर करोड़ों की ठ_गी, 8 से 10 करोड़ की ठ_गी का दावा

कोटा: Kota जिले के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में बीसी यानी चिट-फंड संचालन के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए की धो_खाधड़ी का मामला सामने आया है। आरकेपुरम मुक्तिधाम के पीछे रहने वाले कृष्ण मुरारी माहेश्वरी पर लोगों को बीसी का सदस्य बनाकर हर महीने रकम जमा करवाने और बाद में पैसे नहीं लौटाने के आरोप लगे हैं।

BC Kota Aam aadmi party police Vikalp Times

 

आरकेपुरम थाने के एसआई धनराज ने बताया कि अब तक करीब 17 पीड़ित थाने में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। शिकायतों में जमा रकम अलग-अलग बताई गई है। किसी ने करीब एक लाख तो किसी ने डेढ़ लाख रुपए तक जमा करवाने की बात कही है। पुलिस (Police) रिकॉर्ड और पीड़ितों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

500 से 1000 लोगों से ठ_गी का दावा:

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और पीड़ितों का दावा है कि बीसी (BC) के जरिए करीब 500 से 1000 लोगों से 8 से 10 करोड़ रुपए तक की ठ_गी की गई है। आरकेपुरम सेक्टर-7 निवासी जितेन्द्र पालीवाल ने आरोप लगाया कि करीब 5 साल से लोगों से हर महीने 2 से 5 हजार रुपए जमा करवाए जा रहे थे। आरोपी डायरी में लेन-देन का रिकॉर्ड भी दर्ज करता था।

रकम मांगने पर ध_मकी देने का आरोप:

पीड़ितों का आरोप है कि अब रकम लौटाने में आनाकानी की जा रही है और उन्हें ध_मकियां भी दी जा रही हैं। आप (AAP) कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 25 अगस्त को शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई और शिकायतकर्ताओं को ही नोटिस जारी कर दिए गए।

आप पार्टी और पीड़ितों ने आरोपी की गिरफ्तारी, रकम वापस दिलाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर एसपी को ज्ञापन देने की बात कही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Will charges apply to UPI payments exceeding 2,000 The government reveals the full truth Vikalp Times

 2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? सरकार ने बताई पूरी सच्चाई

नई दिल्ली: यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) पर संभावित चार्ज को लेकर चल रही अटकलों के …

Who will capture the Chairperson's seat Voting on September 21, results to be declared immediately Sawai Madhopur Vikalp Times

सभापति की कुर्सी पर किसका कब्जा? 21 सितंबर को मतदान, तुरंत आएगा रिजल्ट

सवाई माधोपुर: नगरीय निकाय चुनाव-2026 (Nagar Nikay Chunav) में वार्ड सदस्यों (Ward Parshad) के निर्वाचन …

Aam Aadmi Party secures majority in Baran Municipal Council Vikalp Times

बारां नगर परिषद में आम आदमी पार्टी को बहुमत, छबड़ा में निर्दलीय बने किंगमेकर

बारां: नगर निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chuanv) के नतीजों में बारां नगर परिषद (Baran Nagar …

Gangapur city nagar parishad election results Sawai Madhopur Vikalp Timees

गंगापुर सिटी में कांग्रेस का दबदबा! 27 वार्ड जीते, भाजपा 17 पर सिमटी 

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Election) के नतीजे सामने आने के बाद …

Sawai Madhopur SP Jyeshtha Maitrei keeps a close watch on security for the Trinetra Ganesh Fair Vikalp Times

त्रिनेत्र गणेश मेले की सुरक्षा पर SP ज्येष्ठा मैत्रेयी की पैनी नजर, खुद लिया व्यवस्थाओं का जायजा

सवाई माधोपुर: श्री त्रिनेत्र गणेश जी लक्खी मेला-2026 (Shri Trinetra Ganesh Lakhi Mela – 2026) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !