सवाई माधोपुर: खंडार (Khandar) नगरपालिका (Nagar Palika) में 21 सितंबर को होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले वार्ड 19 के निर्वाचित भाजपा (BJP) पार्षद मानवेन्द्र आंकोदिया को लेकर विवाद सामने आया है। उनकी पत्नी महिमा बैरवा ने एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनके पति (Husband) को उनकी इच्छा के विरुद्ध दौसा (Dausa) जिले के लालसोट (Lalsot) क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस (Farm House) में रखा गया है।

पत्नी ने की स्वतंत्र इच्छा के सत्यापन की मांग:
शिकायत में पुलिस (Sawai Madhopur Police) से मौके पर पहुंचकर मानवेन्द्र आंकोदिया की वास्तविक स्थिति का सत्यापन करने और यह पता लगाने की मांग की गई है कि वे अपनी इच्छा से वहां रह रहे हैं या नहीं। परिवार ने उन्हें 21 सितंबर के पालिकाध्यक्ष चुनाव में स्वतंत्र रूप से मतदान (Voting) करने का अवसर सुनिश्चित कराने की भी मांग की है।
परिवार ने फार्म हाउस का संबंध एक विधायक से होने की आशंका जताई है, हालांकि शिकायत में बिना जांच किसी व्यक्ति पर व्यक्तिगत आरोप नहीं लगाने की बात कही गई है। परिवार के अनुसार, इस संबंध में पहले खंडार थाने में भी आवेदन दिया गया था।
चुनाव से पहले मामला गरमाया:
खंडार नगरपालिका अध्यक्ष पद का चुनाव 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होना है। शिकायत में पार्षद को ट्रेस करने, फार्म हाउस का सत्यापन करने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
इधर कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष पद प्रत्याशी हंसराज बैरवा ने भी आरोप लगाया है कि उनके बेटे को हाथ-पैर तोड़ने की ध_मकी दी गई है। उन्होंने दावा किया कि मानवेन्द्र आंकोदिया को मतदान के लिए खंडार नहीं लाने की बात कही जा रही है और इस मामले में हाईकोर्ट में रिट दायर करने की बात कही है।
फिलहाल ये सभी आरोप शिकायतकर्ता और संबंधित पक्षों की ओर से लगाए गए हैं। पुलिस के सत्यापन और जांच के बाद ही मानवेन्द्र आंकोदिया की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया