सवाई माधोपुर: नगर निकायों (Nagar Nikay) के सभापति (Chairman) और अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले कथित बाड़ेबंदी को लेकर कांग्रेस (Congress) ने पुलिस (Sawai Madhopur Police) प्रशासन से शिकायत की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा (MLA Indira Meena) के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने डीएसपी राजेंद्र मीणा को ज्ञापन सौंपकर दो पार्षदों को उनकी इच्छा के विरुद्ध ले जाकर बंधक बनाए रखने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने दोनों को मुक्त कराने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

दो पार्षदों को लेकर लगाए आरोप:
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नगर निकाय चुनाव (Nagar Nikay Election) के परिणाम के बाद दो निर्वाचित पार्षदों को उनकी इच्छा के विरुद्ध अन्य स्थानों पर ले जाया गया और सभापति चुनाव में एक पक्ष के समर्थन में मतदान के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कांग्रेस ने परिजनों की ओर से पहले दी गई शिकायतों का भी हवाला दिया।
शिकायत के अनुसार, बौंली (Bonli) नगर पालिका के वार्ड-3 से निर्वाचित निर्दलीय पार्षद और उनके पति आशीष मित्तल को 14 सितंबर को मतगणना केंद्र से पुलिस की मौजूदगी में कथित रूप से ले जाया गया। इसके बाद से परिजनों को आशीष के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने का आरोप लगाया गया।
इसी तरह खंडार (Khandar) के भाजपा (BJP) पार्षद मानवेन्द्र सिंह आंकोदिया को भी कथित रूप से उनकी इच्छा के विरुद्ध लालसोट (Lalsot) क्षेत्र ले जाने और बंधक बनाए रखने का आरोप लगाया गया है। उनके परिवार की ओर से पहले भी पुलिस को शिकायत दिए जाने की बात कही गई है।
भाजपा पदाधिकारियों पर भी आरोप:
ज्ञापन में भाजपा प्रदेश मंत्री सीताराम पोसवाल (Sitaram Poswal) सहित कुछ स्थानीय पदाधिकारियों पर आशीष मित्तल को कथित रूप से अपने कब्जे में रखने का आरोप लगाया गया है। साथ ही दोनों पार्षदों को मतदान प्रभावित करने के लिए प्रलोभन, ध_मकी या दबाव देने के आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों पर संबंधित पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है।
कांग्रेस ने पुलिस से दोनों पार्षदों को ट्रेस करने के साथ मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज, वाहनों की आवाजाही, होटल-रिसॉर्ट के रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की है। साथ ही पूर्व में परिजनों की ओर से दी गई शिकायतों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की मांग भी की गई है।
21 सितंबर को होने वाले सभापति-अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले यह मामला सामने आया है। सवाई माधोपुर Sawai Madhopur) नगर परिषद (Nagar Parishad) में सभापति चुनाव के लिए मतदान 21 सितंबर को निर्धारित है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया