Thursday , 5 November 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में बजरी माफियाओं पर बड़ा एक्शन, डंपर-बोलेरो जब्त, 2 गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Rawanjana Dungar Police Station) ने अ_वैध बजरी खनन एवं परिवहन (Sand Mining) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अ_वैध बजरी से भरे एक डंपर और रैकी में प्रयुक्त बोलेरो (Bolero) को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

Sand Mining Rawanjana Dungar Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

 

पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP Sawai Madhopur) राकेश राजौरा और वृत्ताधिकारी रामधन जाट के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी श्यामसुंदर के नेतृत्व में गठित टीम ने 18 सितंबर की रात कुष्तला क्षेत्र में कार्रवाई की।

पुलिस (Sawai Madhopur) के अनुसार बोलेरो को रोकने के बाद पीछे आ रहे डंपर को भी पकड़ा गया। जांच में डंपर में बिना रॉयल्टी/रवन्ना के अ_वैध बजरी भरी मिली।

मामले में 47 वर्षीय विजेंद्र मीणा पुत्र रामधन मीणा निवासी अजनोंटी, सूरवाल और 40 वर्षीय राजेश मीणा पुत्र रामकरण मीणा निवासी कौशाली, सूरवाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ BNS एवं एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार की विशेष भूमिका रही। टीम में सहायक उप निरीक्षक बलवीर सिंह, कांस्टेबल रूप सिंह, ओमप्रकाश और शाहिद खान भी शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !