Saturday , 19 September 2026
Breaking News

कोटा मेयर चुनाव: आखिरकार BJP को भी करनी पड़ी बाड़ेबंदी, डिप्टी मेयर की डिमांड से फंसा पेंच

कोटा: नगर निगम (Nagar Nigam Kota) के मेयर चुनाव (Mayor Election) को लेकर कोटा (Kota) में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शनिवार को नामांकन की अंतिम प्रक्रिया के बीच भाजपा (BJP) में मेयर पद के उम्मीदवार को लेकर मंथन जारी है, जबकि कांग्रेस (Congress) ने सुनीता सुमन को अपना प्रत्याशी तय किया है।

Kota Mayoral Election News Update Nagar Nigam Vikalp Times

भाजपा के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक लाड़पुरा विधायक कल्पना देवी (MLA Kalpana Devi) ने डिप्टी मेयर (Deputy Mayor) का पद लाड़पुरा (Ladpur Kota) क्षेत्र को देने की मांग रखी है। इसके बाद शुक्रवार देर रात लाड़पुरा क्षेत्र के 14 पार्षदों को विधायक के कार्यालय बुलाया गया। वहीं कोटा दक्षिण के पार्षदों को भी विधायक संदीप शर्मा (MLA Sandeep Sharma) के कार्यालय बुलाया गया। बाद में कई पार्षदों को बस से चित्तौड़ (Chittorgarh) ले जाने की जानकारी सामने आई। हालांकि भाजपा नेताओं ने इसे बाड़ेबंदी मानने से इनकार किया है।

कांग्रेस ने सुनीता सुमन पर जताया भरोसा:

कांग्रेस ने वार्ड 17 से निर्वाचित सुनीता सुमन को मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार तय किया है। पार्टी स्तर पर विचार-विमर्श के बाद उनका नाम सामने आया।

BJP में कई नाम चर्चा में:

भाजपा की ओर से अभी तक आधिकारिक प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। पार्टी की ओर से एक साथ कई नामांकन फॉर्म दाखिल कराने की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। इनमें कमलेश बाई, सुनीता सेन, प्रतिभा सुमन, संजना झामटानी, सीमा चौधरी, प्रमिला वर्मा, पुष्पा चौधरी, दीपिका शर्मा और अनुसुईया गोस्वामी के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

इनमें सीमा चौधरी, प्रतिभा सुमन, अनुसुईया गोस्वामी और पुष्पा चौधरी के नाम भी मेयर पद के लिए चर्चा में हैं।

मेयर पद के लिए नामांकन शनिवार को दोपहर 3 बजे तक होना है। इसके बाद प्रत्याशियों की तस्वीर और अधिक स्पष्ट होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदारों को झटका! आरक्षण लॉटरी हुई स्थगित

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज (Panchayati Raj) संस्थाओं के आगामी चुनाव 2026 (Panchayati Raj …

Nagar Nikay Chunav pali marwar junction abrar khan mev Vikalp Times

कल मनाया जीत का जश्न, आज थम गईं सांसें! हार्ट अ_टैक से निर्दलीय पार्षद की मौ_त

पाली: मारवाड़ जंक्शन (Marwar Junction) नगर पालिका चुनाव (Nagar Palika Chunav) के नतीजे आने के …

Former Minister Ashok Chandnas mother Sohni Devi passes away Bundi Vikalp Times

अशोक चांदना पर टूटा दुखों का पहाड़, माता सोहनी देवी का निधन

बूंदी: हिंडोली (Hindoli) विधायक और राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना (Ashok Chandna) …

BJP wiped out in Vasundhara Raje's stronghold Congress scores a massive victory in Jhalawar Nagar Nikay Chunav Vikalp Times

वसुंधरा राजे के गढ़ में BJP का सफाया! झालावाड़ में कांग्रेस की जबरदस्त जीत

झालावाड़: राजस्थान (Rajasthan) स्थानीय निकाय चुनाव 2026 (Nagar Nikay Chunav) के नतीजों में कांग्रेस (Congress) …

Will charges apply to UPI payments exceeding 2,000 The government reveals the full truth Vikalp Times

 2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? सरकार ने बताई पूरी सच्चाई

नई दिल्ली: यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) पर संभावित चार्ज को लेकर चल रही अटकलों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !