सवाई माधोपुर: राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, (Rajasthan Panchayati Raj and Secondary Teachers’ Association) जिला शाखा सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के तत्वावधान में 18 सितंबर 2026 को मानटाउन क्लब मैरिज गार्डन, बजरिया में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष राहुल सिंह गुर्जर ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षा एवं प्रशासन से जुड़े अधिकारियों सहित संगठन के प्रदेश पदाधिकारी अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मेलन में जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyestha Maitrei), मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी देवीलाल मीना, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दिनेश गुप्ता सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी आमंत्रित किए गए हैं।
जिला सभाध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara), खंडार (Khandar), सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी (Gangapur City), बौंली (Bonli) और बामनवास (Bamanwas) ब्लॉक से ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में शिक्षक सम्मेलन में भाग लेंगे।
शिक्षकों की समस्याओं और मांगों पर होगी चर्चा:
सम्मेलन के खुले सत्र में जिलेभर के शिक्षकों की समस्याओं, मांगों और शैक्षिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। शिक्षकों (Teachers) से प्राप्त सुझावों के आधार पर मांग पत्र तैयार कर राज्य सरकार (Government of Rajasthan) को भेजा जाएगा।
जिलाध्यक्ष राहुल सिंह गुर्जर ने जिले के सभी शिक्षक साथियों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपने सुझाव रखने और शिक्षक एकता को मजबूत बनाने की अपील की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया