Thursday , 5 November 2026
Breaking News

एक फोन कॉल… “अलविदा, अब बात नहीं होगी”, फिर परिवार के 3 लोगों की मौ_त

अजमेर: Ajmer के गढ़ी मालियान इलाके में शनिवार देर रात एक फर्नीचर व्यवसायी (Furniture businessperson) ने अपनी पत्नी (Wife) और बेटी (Daughter) के साथ ज_हरीला पदार्थ खा लिया। घटना में 59 वर्षीय अशोक शर्मा, उनकी पत्नी इंद्रा शर्मा (52) और बेटी दीक्षा शर्मा (20) की मौ_त हो गई। वहीं, परिवार का बेटा गौरव भी अस्पताल में भर्ती है। घटना की सूचना के बाद पुलिस (Ajmer Police) और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 

Trading loan Family Ajmer Police Rajasthan News

 

भांजे को फोन कर कहा- ‘अलविदा, अब बात नहीं होगी’:

पुलिस (Police) के अनुसार, घटना से पहले अशोक शर्मा ने फुलेरा (Phulera) में रहने वाले अपने भांजे निर्मल को फोन किया था। फोन उनकी पत्नी ने उठाया। बातचीत के दौरान अशोक ने कहा कि “अब बात नहीं होगी” और फोन काट दिया।

इस बातचीत की जानकारी मिलने पर निर्मल ने अशोक के पड़ोसी गुरुदत्त को फोन कर तुरंत घर जाने के लिए कहा। पड़ोसी जब घर पहुंचे तो अशोक, उनकी पत्नी और बेटी की तबीयत बिगड़ी हुई थी। इसके बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में तीनों की मौत:

पड़ोसियों की मदद से चारों को रात करीब 8:30 बजे जेएलएन अस्पताल (JLN Hospital Jaipur) पहुंचाया गया। इलाज के दौरान अशोक शर्मा ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उनकी पत्नी इंद्रा और बेटी दीक्षा की भी मौ_त हो गई।

पुलिस के मुताबिक घटना के समय बेटा गौरव भी घर में मौजूद था। वह जयपुर (Jaipur) में रहता है और घटना से करीब दो दिन पहले ही अजमेर आया था। उसकी पत्नी फिलहाल पीहर गई हुई थी।

बेटे के ट्रेडिंग कारोबार और कर्ज की चर्चा:

पड़ोसियों का दावा है कि गौरव ने ट्रेडिंग (Trading) का काम शुरू किया था और इसके लिए उसने कई लोगों से पैसे लिए थे। परिवार पर दो करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज होने की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले गौरव की पत्नी को भी कर्ज की जानकारी हुई थी, जिसके बाद वह पीहर चली गई।

हालांकि, पुलिस ने अभी कर्ज को घटना का कारण नहीं माना है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पड़ोसियों द्वारा कर्ज को लेकर किए जा रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

पुलिस और एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य:

घटना की जानकारी मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। मौ_त की परिस्थितियों को स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य जांच रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !