सवाई माधोपुर: सेवा यूके (Sewa UK) इंटरनेशनल फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को ग्रामीण महिला विद्यापीठ (Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura, Sawai Madhopur) में नवीन विद्यालय भवन (School Building) के निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन (Bhumi Poojan) किया। कार्यक्रम में विद्यापीठ की संस्थापक जसकौर मीना (Jaskaur Meena), निदेशक श्रीलाल मीणा, रचना मीना और अर्चना मीना (Archana Meena) सहित अन्य पदाधिकारियों ने सेवा यूके के प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

32 वर्षों के इतिहास को दर्शाती चित्रकला दीर्घा का किया अवलोकन:
कार्यक्रम के दौरान सेवा यूके इंटरनेशनल फाउंडेशन (Sewa UK International Foundation) के प्रतिनिधियों ने ग्रामीण महिला विद्यापीठ में स्थापित 32 वर्षों के इतिहास को दर्शाने वाली चित्रकला (Drawing) दीर्घा का अवलोकन किया। इस दौरान विद्यापीठ की गतिविधियों और अब तक की यात्रा से जुड़ी जानकारी भी ली गई।
इसके बाद सेवा यूके इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित नवीन शौचालयों का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। संस्था की ओर से विद्यालय में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के तहत इन शौचालयों का निर्माण कराया गया है।
नए विद्यालय भवन के निर्माण की शुरुआत:
शौचालयों के उद्घाटन के बाद नवीन विद्यालय भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर भवन निर्माण की शुरुआत की गई। इस अवसर पर सेवा यूके इंटरनेशनल फाउंडेशन के भारत वादुकुल, दीना भूदिया, अमृत पटेल, सीमा पिंडोरिया, मीरा वर्षानी, संजय केराई, शैलेश पटेल, अशोक खीमजी, सुखविंदर डोल, जयेश मियेनगर, जेम्स स्मिथ और मीनाक्षी परमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
छात्राओं ने दी गीतों की प्रस्तुति:
कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीण महिला विद्यापीठ की छात्राओं ने गीतों की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों के प्रति आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यापीठ परिवार और सेवा यूके इंटरनेशनल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों के बीच विद्यालय के विकास एवं सुविधाओं से जुड़े विषयों पर भी संवाद हुआ।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया