Sunday , 20 September 2026
Breaking News

मानवेंद्र आंकोदिया के वीडियो पर पिता का आरोप, ‘भाजपा के दबाव में बनवाया गया’

सवाई माधोपुर: खंडार नगर पालिका (Khandar Nagar Palika) अध्यक्ष पद के चुनाव से एक दिन पहले भाजपा (BJP) के वार्ड 19 पार्षद मानवेंद्र आंकोदिया (Manvendra Akodiya) को लेकर विवाद फिर सामने आया है। रविवार को मानवेंद्र का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे खुद को भाजपा कैंप में बताते हुए पार्टी के साथ स्वेच्छा से रहने की बात कहते नजर आए।

Father Manvendra Ankodia video was made under BJP pressure Khandar Sawai Madhopur Vikalp Times

 

वीडियो सामने आने के बाद मानवेंद्र के पिता और कांग्रेस (Congress) के अध्यक्ष पद प्रत्याशी हंसराज बैरवा ने वीडियो पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि वीडियो भाजपा कार्यकर्ताओं के दबाव में बनवाया गया है। उन्होंने मानवेंद्र से वीडियो कॉल पर सीधे बातचीत कराने की मांग की है। साथ ही कहा कि यदि उनसे बातचीत नहीं कराई गई तो समाज के लोग सड़क पर उतरकर जाम लगाने का कदम उठा सकते हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

सुबह 10 बजे तक सामने नहीं आने पर समाज की बैठक:

मानवेंद्र को रविवार सुबह 10 बजे तक परिजनों के सामने नहीं लाए जाने के बाद बैरवा समाज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंस वाटिका स्थित माताजी मंदिर परिसर में बैठक की। बैठक में मानवेंद्र को सामने लाने और परिवार से बातचीत कराने की मांग को लेकर चर्चा हुई।

मामले की जानकारी मिलने पर तहसीलदार पुष्कर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत कर समझाइश की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

सोमवार को होना है अध्यक्ष पद का चुनाव:

खंडार (Khandar) नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। चुनाव परिणामों में भाजपा के 12, कांग्रेस के 10 और निर्दलीय 3 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए पार्षदों का चुनाव 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होना निर्धारित है।

मानवेंद्र आंकोदिया का वीडियो सामने आने के बाद अब उनकी स्थिति को लेकर चल रहा विवाद और चुनाव से पहले का घटनाक्रम चर्चा में है। प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Countdown to Panchayat elections begins Reservation lottery on September 23-24 Vikalp Times

पंचायत चुनाव का काउंटडाउन शुरू! 23-24 सितंबर को आरक्षण की लॉटरी

जयपुर: पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के आगामी चुनावों (Panchayati Raj Election 2026) को लेकर राज्य …

20 nominations received for the post of Chairperson across the district's 6 urban local bodies Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर में सभापति पद की सियासी जंग शुरू! 6 निकायों में 20 नामांकन

सवाई माधोपुर: नगरीय निकाय चुनाव-2026 (Nagar Nikay Chunav-2026) के तहत सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले …

Assitant Engineer Govind Prasad ACB Weir Bharatpur silver cash Rajasthan Vikalp Times

30 हजार की रि_श्वत ने खोला बड़ा राज! इंजीनियर के घर से 20 किलो चांदी और 43.38 लाख कैश बरामद

भरतपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की ओर से रि_श्वत लेते पकड़े गए पंचायत समिति (Panchayat …

Who has their eye on the Jaipur Mayor's seat A contest between Sunil Kothari and Puneet Karnawat Vikalp Times

जयपुर मेयर की कुर्सी पर किसकी नजर? सुनील कोठारी-पुनीत कर्नावट के बीच मुकाबला

जयपुर: जयपुर नगर निगम (Jaipur Nagar Nigam) में भाजपा (BJP) को बहुमत मिलने के बाद …

Congress wins in the wards of the Education Minister, the Ladpura MLA, and the City President Kota Nagar Nigam Vikalp Times

दिग्गजों के गढ़ में BJP का खेल बिगड़ा! शिक्षा मंत्री, लाडपुरा विधायक और शहर अध्यक्ष के वार्ड में कांग्रेस जीती

कोटा: नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Chunav) के नतीजों में भाजपा (BJP) को अपने ही …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !