Saturday , 19 September 2026
Breaking News

नेताओं से टकराव के बाद IPS का प्रमोशन, जिले से हटाया गया

जयपुर: राज्य सरकार ने देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 64 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। जारी सूची में 17 डीआईजी और 27 जिलों के एसपी बदले गए हैं। राजसमंद सांसद महिमा कुमारी से उलझने वालीं पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता को भी हटाया गया है। उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) की पोस्ट पर प्रमोट कर जयपुर भेजा गया है। उदयपुर एसपी योगेश गोयल के ट्रांसफर को उदयपुर फाइल्स विवाद से जोड़ा जा रहा है।

 

Major reshuffle in Rajasthan Police, 64 IPS officers transferred

 

 

जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस का भी तबादला हो गया है। उन्हें भी लेकर नेताओं ने कई लेटर लिखे थे। वहीं, राजभवन से भी एक अधिकारी का हफ्तेभर में दूसरा ट्रांसफर किया गया है।  ममता गुप्ता को राजसमंद एसपी पद से हटाकर पदोन्नति देते हुए DIG सुरक्षा के पद पर जयपुर भेजा गया है। उनका नाम राजसमंद सांसद महिमा कुमारी से विवाद को लेकर चर्चा में रहा था।

 

 

 

ममता गुप्ता के खिलाफ राजसमंद सांसद महिमा कुमारी ने सरकार से कई बार शिकायत की थी, इस शिकायत को गृह विभाग ने उस समय गलत करार दिया था। अब उनका तबादला किया गया है। उदयपुर एसपी योगेश गोयल का तबादला एसपी एसीबी के पद पर किया है। गोयल की जगह अमृता दु​हन को उदयपुर एसपी का जिम्मेदारी दी है। दु​हन का श्रीगंगानगर एसपी से उदयपुर एसपी के पद पर तबादला किया है।

 

तबादला सूची यहाँ देखे:

Major reshuffle in Rajasthan Police, 64 IPS officers transferred

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Kota Mayoral Election News Update Nagar Nigam Vikalp Times

कोटा मेयर चुनाव: आखिरकार BJP को भी करनी पड़ी बाड़ेबंदी, डिप्टी मेयर की डिमांड से फंसा पेंच

कोटा: नगर निगम (Nagar Nigam Kota) के मेयर चुनाव (Mayor Election) को लेकर कोटा (Kota) …

Sharfuddin Baig appointed as the new Registrar of Maulana Azad University, Jodhpur Vikalp Times

मौलाना आजाद विश्वविद्यालय, जोधपुर के नए रजिस्ट्रार बने शरफुद्दीन बेग

जोधपुर: राजस्थान शिक्षा सेवा (Rajasthan Education Service) के वरिष्ठ अधिकारी रहे शरफुद्दीन बेग (Sharafuddin Baig) …

Sand Mining Rawanjana Dungar Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बजरी माफियाओं पर बड़ा एक्शन, डंपर-बोलेरो जब्त, 2 गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Rawanjana Dungar Police Station) ने …

Nagar Nikay CHunav bonli khandar sabhapati Bamanwas mla Indira Meena Police Sawai Madhopur Vikalp Times

इंदिरा मीणा पहुंचीं पुलिस के पास, दो पार्षदों को बंधक बनाने का लगाया आरोप

सवाई माधोपुर: नगर निकायों (Nagar Nikay) के सभापति (Chairman) और अध्यक्ष पद के चुनाव से …

BC Kota Aam aadmi party police Vikalp Times

कोटा में बीसी के नाम पर करोड़ों की ठ_गी, 8 से 10 करोड़ की ठ_गी का दावा

कोटा: Kota जिले के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में बीसी यानी चिट-फंड संचालन के नाम पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !