जयपुर: राजस्थान में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर साल स्कॉलरशिप देने का फैसला लिया गया है। इसके लिए हर साल राजस्थान सरकार अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के साथ मिलकर 30 हजार रूपय की स्कॉलरशिप देगी। इसे लेकर आयुक्तालय कॉलेज निदेशालय की ओर से आदेश भी जारी किया गया है।
स्कॉलरशिप सितंबर के दूसरे सप्ताह में आवेदन शुरू हो जाएंगे। दरअसल, अजीज प्रेमजी फाउंडेशन की तरफ से राजस्थान में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। इसके तहत प्रदेश के 22 जिलों में उच्च शिक्षा लेने वाली स्टूडेंट को हर वर्ष स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम में न सिर्फ सरकारी बल्कि, प्राइवेट कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली गर्ल्स स्टूडेंट भी अप्लाई कर सकती है।

अजीज प्रेमजी फाउंडेशन के अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक पहुंचाने के दौरान बहुत सी ऐसी छात्राएं है जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने और सामाजिक रीति-नीति की वजह से भी उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर पाती। ऐसे में इन सब की मदद करते हुए महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। इसके लिए वे ही स्टूडेंट एप्लिकेबल होगी जिन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई प्रदेश के सरकारी स्कूल से की हो।

इन जिलों में मिलेगी स्कॉलरशिप:
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से राजस्थान में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू होने जा रही अजीज प्रेमजी स्कॉलरशिप राजस्थान के जयपुर, अलवर, अजमेर, बांसवाड़ा, बालोतरा, बाड़मेर, बारां, दूदू, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर (ग्रामीण), जालोर, झालावाड़, जोधपुर, केकड़ी, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर जिले में ही दी जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया