Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सरकारी कर्मचारी अब शामिल हो सकेंगे आरएसएस के कार्यक्रमों में

मोदी सरकार ने हटाया 58 साल पुराना बै*न

गांधी की ह*त्या के बाद फरवरी 1948 में RSS पर लगा दिया था प्रति*बंध 

 

नई दिल्ली / New Delhi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) (आरएसएस) के कार्यक्रमों और गतिविधियों में अब सरकारी कर्मचारी (Government Employees) शामिल हो सकेंगे। केंद्र सरकार ने आरएसएस (RSS) की गतिविधियों में सरकारी कर्मचारियों के भाग लेने पर लगे प्रति*बंध हटा दिया है। मोदी सरकार (Modi Government) ने 58 साल बाद यह बै*न हटाया है। इसके बाद से इस फैसले को लेकर देश की राजनीति में काफी चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने अपने एक्स पोस्ट में प्रति*बंध हटाए जाने का दावा कर है।

 

 

विभिन्न दलों के नेता इस आदेश को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आरएसएस ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए इस फैसले का स्वागत किया है। आरएसएस ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गत 99 वर्षों से सतत राष्ट्र के पुनर्निर्माण एवं समाज की सेवा में संलग्न है। राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता-अखंडता एवं प्राकृतिक आपदा के समय में समाज को साथ लेकर संघ के योगदान के चलते समय-समय पर देश के विभिन्न प्रकार के नेतृत्व ने संघ की भूमिका की प्रशंसा भी की है।”

 

 

Government employees will now be able to participate in RSS programs

 

 

 

आरएसएस ने ने लिखा है कि, “अपने राजनीतिक स्वार्थों के चलते तत्कालीन सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों को संघ जैसे रचनात्मक संगठन की गतिविधियों में भाग लेने के लिए निराधार ही प्रतिबंधित किया गया था। शासन का वर्तमान निर्णय समुचित है और भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को पुष्ट करने वाला है।”

 

 

 

मोदी सरकार ने 58 साल बाद हटाया प्रति*बंध:

उल्लेखनीय है कि हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्य सरकारें सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस से जुड़े होने पर प्रति*बंध को पहले ही हटा चुकी हैं। आपको बता दें कि 30 नवंबर 1966 में केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस की गतिविधियों में शामिल होने पर प्रति*बंध लगा दिया था।

 

Participation of Govt servants in the activities of RSS

 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इंदिरा गांधी के शासन के दौरान लगाए जाने वाले प्रति*बंध को नौ जुलाई को जारी एक आदेश के अनुसार हटा दिया था।

 

 

 

आरएसएस पर 1948 में लगा था प्रति*बंध:

भाजपा आइटी सेल (BJP IT Cell) के प्रमुख अमित मालवीय (Amit Malviya) ने एक्स पर कार्मिक मंत्रालय के आदेश का स्क्रीन शाट शेयर करते हुए पोस्ट किया है कि, 58 साल पहले, 1966 में जारी असंवैधानिक आदेश, जिसमें सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस की गतिविधियों में भाग लेने पर प्रति*बंध लगाया गया था, मोदी सरकार ने उसे वापस ले लिया है।

 

 

कांग्रेस (Congress) महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने पोस्ट किया है कि, सरदार पटेल (Sardar Vallabh Bhai Patel) ने गांधी (Mahatama Gandhi) जी की ह*त्या के बाद फरवरी 1948 में आरएसएस पर प्रति*बंध लगा दिया था। इसके बाद अच्छे आचरण के आश्वासन पर प्रतिबंध हटा लिया गया था।

 

 

 

इस आदेश को लेकर एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा है कि, महात्मा गांधी की ह*त्या के बाद सरदार पटेल और नेहरू की सरकार ने आरएसएस पर बै*न लगाया था। ओवैसी ने कहा कि आरएसएस से बै*न इस शर्त पर हटाया गया था कि वे भारत के संविधान को मानेंगे और राष्ट्रीय झंडे को मानेंगे।

 

 

उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को संघ की गतिविधियों में भाग लेने देने का फैसला गलत है। उन्होंने कहा कि संघ का सदस्य भारत की विविधता को नहीं मानता है वो हिंदू राष्ट्र की कसम खाता है।

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !