राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देशनोक, बीकानेर में 55 वीं राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी यातायात एवं परिवहन के क्षेत्र में नवाचार विषय पर आयोजित की गई। जिसमें राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी ने सीनियर वर्ग मॉडल प्रतियोगिता में जिले स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का प्रतिनिधित्व राज्य स्तर पर किया है।

मॉडल प्रतियोगिता में विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या राजेन्द्री मीना ने बताया कि विद्यालय की छात्रा सौम्या सोनी मेधावी छात्रा है। जिसने विज्ञान प्रदर्शनी में अपना परचम लहराकर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया