पिछले साल 15 जनवरी को लगी थी रोक
तबादलों पर लगे रोक को हटने का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने गुरुवार को एक आदेश जारी करके 10 दिन के लिए तबादलों से बैन हटाया है। अब सभी विभाग, निगम, बोर्डों में अपनी जरूरत के अनुसार कर्मचारियों के तबादले 10 से 20 फरवरी के बीच किए जा सकेंगे। प्रशासनिक सुधार विभाग से जारी आदेश के अनुसार, पिछले साल 15 जनवरी से प्रदेश के सभी विभागों में ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बैन लगा दिया था। विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बदल गई और अब बड़ी संख्या में मेडिकल हेल्थ, पीएचईडी, ट्रांसपोर्ट, यूडीएच, बिजली, फाइनेंस, पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभागों के कर्मचारियों की तबादले के लिए विधायकों के पास डिजायर आ रही है।

थर्ड ग्रेड शिक्षक के तबादले नहीं होंगे
इन आदेशों में थर्ड ग्रेड शिक्षक के ट्रांसफर नहीं हाेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से अलग से ट्रांसफर नीति बनाई जाएगी। आपको बता दें कि पिछले 4 साल से थर्ड ग्रेड शिक्षक के तबादले नहीं हुए हैं। पिछली गहलोत सरकार में भी इसको लेकर कई बार नीति बनाने की बात कही, लेकिन सरकार ने अंत तक थर्ड ग्रेड शिक्षक के तबादले नहीं किए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया