सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव सुधीर कुमार शर्मा ने आज गुरुवार को नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान सुधीर शर्मा ने बीकानेर हाउस में संचालित कार्यक्रमों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी भी ली। उन्होंने हाउस में स्थित समस्त राजकीय कार्यालयों का निरीक्षण कर उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों को नई तकनीकों का उपयोग करते हुए और गति प्रदान करने के आदेश दिए।

शर्मा ने बीकानेर हाउस परिसर का भ्रमण करते हुए उसके पुनरुद्धार के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने राजकीय कार्यालयों को और अधिक बेहतर और सुविधाजनक बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को रूपरेखा तैयार करने के आदेश प्रदान किये। इस अवसर पर उनके साथ राज्य की अतिरिक्त आवासीय आयुक्त अंजु ओम प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया