Monday , 30 September 2024

राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया नवनिर्मित संसद भवन का अवलोकन

राज्यपाल कलराज मिश्र आज मंगलवार को लोकसभा पहुंचे। वहां उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों ने संविधान संस्कृति और जीवन मूल्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बाद में उन्होंने नवीन संसद भवन भी देखा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने राज्यपाल मिश्र को लोकसभा प्रकाशन के अंतर्गत प्रकाशित ‘भारत का संविधान’ की प्रति भेंट की। मिश्र ने नवनिर्मित संसद भवन का अवलोकन करते हुए कहा कि भारतीय शिल्प-स्थापत्य और संवैधानिक दृष्टि से नवीन संसद भवन अद्वितीय है। उन्होंने नवीन संसद भवन में निर्मित प्राचीन भारतीय इतिहास, कला और संस्कृति से संबद्ध गैलरी, संगीत की भारतीय परम्परा से संबद्ध दीर्घा, ऐतिहासिक, पौराणिक कथानकों के आलोक में निर्मित संसद भवन की  कला वीथी  को अद्भुत बताया।

 

Governor Kalraj Mishra inspected the newly constructed Parliament House

 

उन्होंने देश के सर्वोच्च लोकसभा और राज्यसभा सदनों में सदस्यों के बैठने की व्यवस्था के साथ संविधान से जुड़ी मौलिक दृष्टि संबंधित गैलरी का भी अवलोकन किया। राज्यपाल ने नवीन संसद भवन निर्माण में हरित तकनीक के उपयोग के अंतर्गत जल संरक्षण संरचनाओं, नवनिर्मित नवीन संसद भवन के संविधान सभागार, संसद की डिजिटल कार्यप्रणाली, संसद भवन की कलात्मक ‘शिल्प‘ और ‘स्थापत्य‘ गैलरी आदि को भी देखा। उन्होंने नवीन संसद भवन की भव्यता, वहां स्थापित ऐतिहासिक और धार्मिक सेंगोल आदि को भारतीय संस्कृति के साथ संविधान से जुड़ी दृष्टि के रूप में विशिष्ट बताया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Goats tied in cages to catch leopard in Bijnor up

तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में बांधी बकरियां, चुरा ले गए चोर

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पिछले कई महीनों से तेंदुए ने आ*तंक मचाया …

Jaipur Rajasthan Police news 29 sept 24

लडकियां सप्लाई के नाम पर बड़े गि*रोह का पर्दाफाश, 7 युवतियां सहित 10 गिरफ्तार

जयपुर: जयपुर पुलिस ने ऑनलाइन एस्कोर्ट सर्विस गैं*ग का आज रविवार को पर्दाफाश किया है। …

Centenarian voters Rajasthan will be honored Sawai Madhopur News

100 वर्ष या अधिक आयु के मतदाता होंगे सम्मानित

सवाई माधोपुर: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार निर्वाचन विभाग 1 अक्टूबर, 2024 को …

Water level of Kosi Barrage rises, many areas of Bihar affected by flood

कोसी बैराज का बढ़ा जलस्तर, बिहार के कई इलाके बाढ़ से प्रभावित

बिहार: नेपाल में भारी बारिश की वजह से आज रविवार सुबह 5 बजे वीरपुर के …

Engineering college student jaipur police 29 sept 24

इंजीनियरिंग छात्रा से रे*प का प्रयास

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक इंजीनियरिंग छात्रा के साथ रे*प की कोशिश का …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !