प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत
राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपने सवाई माधोपुर प्रवास के दूसरे दिन आज सोमवार को रणथंभौर नेशनल पार्क टाइगर पार्क में परिजनों के साथ सफारी की। इस दौरान उन्हें सेक्टर नम्बर 2 में एरोहेड टाइगर दिखाई दिया। इसके अतिरिक्त भी अन्य जंगली जानवर के दीदार हुये। राज्यपाल ने रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ने तथा पर्यटन की अच्छी सुविधाओं पर प्रसन्नता जताई।

इससे पूर्व जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला और जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने होटल नाहरगढ पैलेस पहंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र का अभिवादन किया। राज्यपाल रविवार को सवाई माधोपुर पहुंचे हैं तथा मंगलवार को सुबह उनका जयपुर रवाना होने का कार्यक्रम है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया