Sunday , 8 March 2026
Breaking News

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का आज शुक्रवार को महाराष्ट्र स्थित छत्रपति संभाजी नगर में भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें श्री रामचंद्र मंदिर (मठ) बालाजी ट्रस्ट गाउण्ड पर अपार जनसमूह के मध्य आयोजित भव्य समारोह में ‘देवगिरी गौरव’ सम्मान से विभूषित किया है। बागडे को महाराष्ट्र के विभिन्न भागों से आए लाखों की संख्या में उपस्थित समूह ने भाव-भरा अभिनंदन करते हुए उनके लिए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए ‘अभिष्टचिंतन’ किया है।

 

Grand civic felicitation to Rajasthan Governor Haribhau Bagade in maharashtra

 

 

उन्हें प्रदत्त ‘देवगिरी गौरव’ प्रशस्ति पत्र में उनके सार्वजनिक जीवन के अंतर्गत किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें महाराष्ट्र के गौरव से अलंकृत किया गया है। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राज्यपाल बागडे जमीन से जुड़े लोकप्रिय व्यक्तित्व हैं। कृषि, सहकारिता और विभिन्न अन्य विषयों में गहन दृष्टि के साथ सार्वजनिक जीवन में शुचिता के मूल्यों के साथ उन्होंने सदा आदर्शों की स्थापना की है।

 

 

 

अन्य वक्ताओं ने भी उनके ओजपूर्ण व्यक्तित्व, राष्ट्रीयता के सरोकारों की चर्चा करते हुए उनके सार्वजनिक जीवन को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए उनका मन से अभिनंदन किया है। राज्यपाल बागडे ने अपने जन-अभिनंदन और ‘देवगिरी गौरव’ सम्मान से विभूषित किए जाने पर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनके लिए सबसे बड़ी सौगात है। वह मां भारती के लिए आजीवन ऐसे ही प्रतिबद्ध होकर सेवाएं देते रहेंगे। उन्होंने भावुक होते हुए जनता को प्रणाम निवेदित किया तथा कहा कि यह विश्वास, प्यार और जन-जन की आस्था ही उनके जीवन की प्रेरणा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !