Wednesday , 14 August 2024

हर घर तिरंगा: जिले भर में निकाली रैली 

कोटा: पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। राजस्थान के कोटा जिले में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

कोटा शहर पुलिस ने शहीद स्मारक से बाइक रैली निकाली है। जिसे कोटा जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी और जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। रैली में पुलिस एवं प्रशासन के विभिन्न विभागों, संगठनों की भागीदारी रही।

 

 

Har Ghar Tiranga Rally held across in kota

 

 

 

इसी प्रकार जेडीबी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी एवं स्काउट व गाइड की ओर से तिरंगा रैली निकाली । रैली का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अजय विक्रम सिंह चंदेल ने किया।इसी प्रकार कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान के नेतृत्व में तिरंगा रैली का आयोजन किया। एनएसएस की तीनों इकाइयों की स्वयंसेविकाओं एवं महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया।

 

 

 

इसी प्रकार डेएनयूएलएम योजना की स्वंय सहायता समूह की महिलाओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत बेकार वस्तुओं से रचनात्मक, सकारात्मक व सृजनात्मक वस्तुओं का निर्माण किया। इसी प्रकार राजकीय कला महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों की तरफ से तिरंगा रैली निकाली गई है। प्राचार्य प्रो. प्रतिमा श्रीवास्तव एवं क्षेत्रीय सहायक निदेशक प्रो. गीताराम शर्मा ने रैली का शुभारंभ किया। इसके अलावा लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को तिरंगे झंडे बांटे है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Married Woman kota police news 13 aug 2024

फं*दे पर लटका मिला विवाहिता का श*व

फं*दे पर लटका मिला विवाहिता का श*व     कोटा: फं*दे पर लटका मिला विवाहिता …

Nanda Devi Express train divided into two parts in bharatpur

दो हिस्सों में बंटी नंदा देवी एक्सप्रेस

भरतपुर/कोटा: देहरादून से कोटा के बीच चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन 12402 गत सोमवार …

Friend Suket Kota News 13 aug 2024

दोस्त ही निकला ह*त्यारा

कोटा: कोटा जिले की सुकेत थाना पुलिस ने ह*त्या करने के एक आरोपी को गिर*फ्तार …

Women Gold Chain police news 13 aug 2024

महिला की चेन तोड़कर भागे ब*दमाश

कोटा: कोटा जिले में चेन स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग रहा …

2 year old girl Snake bite kota news 13 aug 2024

सर्पदंश से 2 वर्षीय बालिका की मौ*त

सर्पदंश से 2 वर्षीय बालिका की मौ*त       कोटा: सर्पदंश से 2 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !