हरियाणा बोर्ड 10वीं का परिणाम आज रविवार को जारी कर दिया गया है। इसमें 95.22% बच्चे पास हुए हैं। परीक्षा में शामिल बच्चे अपने परिणाम हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट besh.org.in पर जाकर देख सकते हैं।

परिणाम देखने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी। हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 96.32 लड़कियां पास हुई हैं। जबकि लड़के 94.22 फीसदी पास हुए हैं। परीक्षा में कुल 1,37,167 लड़कियां शामिल हुई थी। जिसमें से 1,32,119 पास हुईं। जबकि 1,49,547 छात्रों में से 1,40,896 पास हुए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया