Saturday , 5 September 2026
Breaking News

 गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति को लेकर जिला कलक्टर ने विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण

जल की गुणवत्ता के साथ पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सवाई माधोपुर:- जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने आज रविवार को प्रातः 6 बजे शहरी जल योजना सवाई माधोपुर में इंदिरा कॉलोनी, महाराणा प्रताप कॉलोनी, आदर्श नगर में की जा रही जलापूर्ति का निरीक्षण कर बोरवेलों में वाटर लेवल व पेयजल गुणवत्ता की जानकारी ली।

 

जिला कलक्टर आदर्श नगर बगीची क्षेत्र में जहां सीधे बुस्टिंग द्वारा नलकूपों में पेयजल आपूर्ति की हो रही थी का जायजा लेकर अधिशासी अभियंता पीएचईडी हरज्ञान लाल मीना को अंतिम छोर तक पेयजल सप्लाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारियों एवं कार्मिकों को गर्मी के मौसम में तत्परता से कार्य करते हुए पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए।

 

 

Sawai Madhopur Collector inspected various areas regarding drinking water supply during summer season.

 

 

 

इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित आमजन से संवाद कर प्रातः क्षेत्र में जलापूर्ति के समय पानी का प्रेशर का अवलोकन किया और स्थानीय निवासियों से आपूर्ति के समय अंतराल, प्रेशर आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला कलक्टर द्वारा अल सुबह ही शहर की विभिन्न कॉलोनी व गलियों में पेयजल आपूर्ति का निरीक्षण करने पर स्थानीय निवासियों ने हर्ष व्यक्त किया।

 

 

उन्होंने विभिन्न स्थानों पर नलों में टूटियां नहीं होने पर उपभोक्ताओं को पेयजल की अहमियत समझाते हुए नलों में टूटियां लगवाने व लीकेज होने पर लीकेज दुरूस्त करवाने की बात भी की। इस दौरान जिला कलक्टर ने स्थानीय निवासियों से अमूल्य पानी का सदुपयोग करने और पानी को व्यर्थ न बहाने की अपील भी की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !