Saturday , 7 March 2026
Breaking News

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आरोग्य शिविर हुआ आयोजित

सवाई माधोपुर: वर्तमान राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले के चिकित्सा संस्थानों में सोमवार को आरोग्य शिविरों का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल सहित सभी उप जिला अस्पतालों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप-स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य शिविरों मे आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गयी। जिला स्तरीय आरोग्य शिविर का आयोजन जिला कलक्टर काना राम के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कलक्टर काना राम ने आरोग्य एवं रक्तदान शिविर का विधिवत दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया।

 

Health camp organized to mark completion of 2 years of state government in sawai madhopur

 

इस दौरान उन्होंने शिविर मे दी जा रही सभी सुविधाओ का निरीक्षण कर जानकारी ली और मरीजो से संवाद कर फीडबेक भी लिया। शिवर में जिला कलक्टर ने स्वय का बीपी चेक करवाया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि आरोग्य शिविरों मे आमजन के रोगों की जांच कर उपचार परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। साथ ही पांच स्थानों जिला अस्पताल सवाई माधोपुर, जिला अस्पताल गंगापुर सिटी, रणथम्भोर ब्लड बैंक सवाई माधोपुर, सीपी हॉस्पिटल व रिया हॉस्पिटल गंगापुर सिटी में रक्तदान शिविरों का आयोजन भी किया गया। जिला अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जेमिनी, पीएमओ डॉ. तेजराम मीना, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अमित गोयल आदि उपस्थित रहे।

 

आरोग्य शिविरों मे आमजन को मिली विभिन्न सुविधाएं :- शिविरों मे ओपीडी सेवायें-जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग, शिशु रोग, ऑप्थल्मिक, ईएनटी, कैंसर संबंधी सेवाएं। स्वास्थ्य परीक्षण-रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, एनीमिया, टीबी, अन्धता जाँच, गर्भवती एवं धात्री माताओं की एएनसी जांच, परामर्श, एमसीपी कार्ड वितरण। शिशुओं की स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण। विभिन्न प्रकार के डायग्नोस्टिक टेस्ट। लैब टेस्ट सहित आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण। मासिक धर्म स्वच्छता पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इसके अलावा आमजन के लिए आभा आईडी जारी करने के लिए काउन्टर स्थापित किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !