जयपुर: राजस्थान में निरंतर शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत गत मंगलवार को देर शाम चौमूं की प्रसिद्ध मिठाई की दुकान विजयवर्गीय स्वीट्स पर खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में निरीक्षण कार्रवाई की गई। अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि विजयवर्गीय स्वीट्स के कारखाने का निरीक्षण किया गया, जहां काफी अनियमितताएं और गंदगी पाई गई है।
खाद्य सामग्री बिना ढके हुए रखी थी। साथ ही, मिठाइयों में कृत्रिम रंगों का उपयोग किया जा रहा था। कृत्रिम रंगों के डिब्बे जब्त किए गए। मिठाई बनाने वाले स्थान पर गंदे पानी की नाली थी। नमकीन तलने की कढ़ाई में गंदगी जमी हुई थी। जिस तेल में नमकीन बनाई जा रही थी उसे दो दिन से बदला नहीं गया था, जिसका सैंपल भी लिया गया।
साथ ही मौके पर चूहे भी दौड़ते हुए पाए गए। जिस अलमारी में लड्डू बनाकर रखे हुए थे, वह जंग लगी हुई थी। फर्म को नोटिस दिया गया है। साथ ही, मिठाइयों के सैंपल भी लिए गए हैं, जिन्हें लेबोरेटरी में भेजा गया है। इस कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा, नरेंद्र शर्मा, नरेश चेजारा, पवन गुप्ता भी शामिल थे।
Tags Action against Adulteration Adulteration Campaign against adulteration Chomu Jaipur Dirt Hindi News India India News Jaipur Jaipur News Jaipur Rajasthan Latest News Latest News Updates Latest Updates Rajasthan Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Sawai Madhopur App Sweet Shop Top News Vikalp Times
Check Also
त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा
जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा
जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …
5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा
जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
