कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मूसलाधार बारिश के कारण कम से कम सात लोगों की करंट लगने से मौ*त हो गई। बारिश की वजह से मंगलवार को स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर कोलकाता की जलमग्न सड़कों की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए।
बीजेपी ने टीएमसी संचालित कोलकाता नगर निगम पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया, वहीं सत्तारूढ़ पार्टी ने भाजपा पर नफरत फैलाने के लिए दर्द को हथि*यार बनाने का आरोप लगाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। बारिश से कई घरों और रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
