Saturday , 5 September 2026
Breaking News

प्रशांत किशोर को आखिर किसने भेजा 100 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस

बिहार: बिहार सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को 100 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा है। 19 सितंबर को प्रशांत किशोर ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया था कि बीते दो साल में अशोक चौधरी ने 200 करोड़ रुपए की संपत्ति जुटाई है। अब इस मामले में अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। अशोक चौधरी के कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि प्रशांत किशोर की तरफ से लगाए जा रहे आरोप भ्रा*मक हैं और उनकी घबराहट और बौखलाहट का परिणाम है।

Who sent Prashant Kishor a defamation notice of Rs 100 crore

इससे पहले भी प्रशांत किशोर पर मानहानि का मामला दायर किया गया था, जिसके अंतर्गत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, पटना के समक्ष 17 अक्टूबर को पेशी के लिए बुलाया गया है। न्यायालय से बुलावा आने के बाद प्रशांत किशोर डर गए हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस करके झू*ठे आरोप लगाने लगे। अशोक चौधरी ने कहा कि इस नोटिस के तहत सात दिन के अंदर प्रशांत किशोर को लिखित और मौखिक रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिना शर्त माफी मांगनी होगी।

यदि वे ऐसा नहीं करते है तो उनके खिलाफ उचित आ*पराधिक कार्रवाई और 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए मुकदमा दायर किया जाएगा। इससे पहले प्रशांत किशोर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी सांसद संजय जायसवाल पर भी कई आरोप लगा चुके हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

10 and 20 notes to get a makeover Plastic notes to appear soon Vikalp Times

10 और 20 रुपये के नोट बदलेंगे रूप! जल्द दिखेंगे प्लास्टिक वाले नोट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने 10 और 20 रुपये के पॉलीमर यानी …

Jobs in foreign social media rajasthan police advisory Vikalp Times

खौफनाक जाल : जॉब के नाम पर विदेश बुलाया, पासपोर्ट छीना और ठ_गी कराई!

जयपुर: विदेश में अच्छी नौकरी (Job in Foreign) और मोटी सैलरी (Salary) का सपना देखने …

Divyanshi Kota's daughter and winner of 12 gold medals, is now set to showcase her prowess at the Asian Games Vikalp Times

12 गोल्ड जीत चुकी कोटा की बेटी दिव्यांशी, अब एशियन गेम्स में दिखाएगी दम

कोटा: राजस्थान (Rajasthan) की बेटी दिव्यांशी (Divyanshi) ने वुशु में (Wusu) बड़ी उपलब्धि हासिल करते …

Changing lanes on the Delhi-Mumbai Expressway will attract a fine, NHAI has implemented strict rules Vikalp Times

Delhi – Mumbai Expressway पर लेन बदली तो लगेगा जुर्माना, NHAI ने लागू किए सख्त नियम

नई दिल्ली: अगर आप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर सफर करते हैं तो अब ड्राइविंग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !