झालावाड़: झालावाड़ में आज गुरुवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। दोपहर बाद अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब 1 घंटे की मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी आ गया। बारिश से लोगों को उमस से राहत भी मिली है। हालांकि बारिश के बंद होने के बाद उमस का दौर फिर से शुरू हो गया।
ऐसा ही हाल कोटा जिला का है। यहाँ पर बरसात नहीं हुई लेकिन सबह से ही उमस जैसे हालात है। झालावाड़ में आज सुबह से ही मौसम साफ बना हुआ था। कभी गर्मी तो कभी ठंडक के बाद दोपहर करीब पौने 2 बजे अचानक मौसम ने बदला और हल्की बारिश शुरू हो गई। पहले बारिश रिमझिम हुई इसके बाद तेज हो गई, जो करीब 1 घंटे तक चली। इस दौरान सड़कों पर पानी बह निकला।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
