Sunday , 8 March 2026
Breaking News

हाईकोर्ट ने बीएसटीसी अभ्यर्थियों को ही माना योग्य, बीएड के अभ्यर्थी रीट लेवल-1 से बाहर 

रीट लेवल-1 में बीएड और बीएसटीसी विवाद मामले को लेकर आज गुरुवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। इस फैसले से बीएसटीसी वाले योग्य अभ्यर्थियों बड़ी राहत मिली है। और रीट लेवल-1 से बीएड अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया गया है। रीट लेवल-1 में हाईकोर्ट ने बीएसटीसी वाले अभ्यर्थियों को ही योग्य माना है, अर्थात रीट लेवल-1 में सम्मिलित हुए बीएड के 9 लाख अभ्यर्थियों को इस भर्ती से बाहर कर दिया गया है।

 

 

 

 

अब यह पद केवल बीएसटीसी वाले योग्य अभ्यर्थियों से ही भरे जाएंगे। गत बुधवार को इस मामले में कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान सभी पक्षकारों ने अपना – अपना मत रखा था। लेकिन इसके बाद कोर्ट ने फैसला अपने पास सुरक्षित रख लिया था। इस मामले को लेकर मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट ने प्रतिदिन 3 तक दिन ढाई से तीन घंटे तक सुनवाई की।

 

 

 

 

राजेन्द्र चोटिया व अन्य लोगों ने इस मामले में राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में बीएसटीसी वाले अभ्यर्थियों ने लेवल-1 से बीएड धारकों को बाहर करने और बीएसटीसी अभ्यर्थियों को लेवल-1 में शामिल करने की मांग की गई थी।

 

 

High Court considered only BSTC candidates eligible, B.Ed candidates out of REET level-1

 

 

हालांकि हाईकोर्ट में एनसीटीई के नोटिफिकेशन को भी चुनौती दी गई थी। जिसे कोर्ट ने एनसीटीई का नोटिफिकेशन भी अमान्य घोषित कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश अकील कुरैशी तथा न्यायाधीश सुदेश बंसल की खंड पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है।

 

 

बीएसटीसी के रीट लेवल -1 के अभ्यर्थीयों को होगा फायदा

 

 

रीट लेवल -1 में बीएसटीसी के साथ ही बीएड डिग्री धारक अभ्यर्थियों को भी योग्य माने जाने पर कॉम्पिटिशन बढ़ गया था। ऐसे में बीएसटीसी के रीट लेवल -1 के योग्य अभ्यर्थी वंचित रह रहे थे।

 

इस फैसले से बीएसटीसी के उन अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा जो इसमें योग्य है। इससे कॉम्पिटिशन कम होने से बीएसटीसी योग्यधारी अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !