Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिले भर में एक साथ उच्च अधिकारियों ने किया चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण

आमजन को अस्पतालों में मिल रही चिकित्सा सुविधाओं को परखने के लिए विभागीय अधिकारियों ने आज गुरूवार को सवेरे 9 बजे से एक साथ अलग-अलग स्थानों पर अपने अधीनस्थ चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को सुधारने के लिए संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (जन स्वास्थ्य) डॉ. रवि प्रकाश माथुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की मॉनिटरिंग सुदृढ करने के लिए 28 दिसम्बर गुरूवार को सुबह 9 बजे से सम्पूर्ण राज्य में यह कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था, निरीक्षण कार्यक्रम, संस्थान एवं अधिकारी अनुसार, सीएमएचओं संबंधित संयुक्त निदेशक से विचार-विमर्श कर इस कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।

 

निर्देश में यह भी बताया कि गया कि चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण किया जाना है। इसके लिए संभाग स्तर पर पदस्थापित संयुक्त निदेशक एवं उपनिदेशक को उनके अधीनस्थ एक-एक जिला अस्पताल, उप जिला चिकित्सालय, सैटेलाइट चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया गया। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, आरसीएचओ, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारीध्उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प.क.), उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वा.) द्वारा एक-एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का, बीसीएमओ द्वारा एक-एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (शहरी, ग्रामीण) का औचक निरीक्षण किया जाना है।

 

Higher officials simultaneously conducted surprise inspection of medical institutions across the district

 

राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मित्रपुरा व बौंली का निरीक्षण किया। बौंली में गंदगी का आलम देखकर सीएमएचओ ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने व दवा जांच व्यवस्था सुचारू रखने, आवश्यक दवाओं का स्टॉक रखने व दवाएं उपलब्ध न होने पर डिमांड करने के निर्देश प्रदान किये गए। साथ ही चिकित्सा संस्थानों पर अनुपस्थित पाए गए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। अतिरिक्त  सीएमएचओ डॉ. कैलाश सोनी द्वारा बहरावंडा खुर्द व छाण में निरिक्षण किया गया। आरसीएचओ डॉ. रुकमकेश मीना द्वारा भगवतगढ़ व सूरवाल पीएचसी का निरीक्षण किया गया। सूरवाल में आरसीएचओ द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर व कंसन्ट्रेटर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाया गया वहीं भगवतगढ़ में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई।

 

डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी ने सीएचसी चौथ का बरवाड़ा व पीएचसी शिवाड़ का औचक निरीक्षण कर संस्थानों पर आइसोलेशन वार्ड, आवश्यक दवाइयों, ऑक्सीजन सिलेंडर को सुचारू रखने के निर्देश प्रदान किये गए। इन अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सा संस्थान में पदस्थापित कार्मिकों की समय पर उपस्थिति, दवाईयों एवं जांचों की उपलब्धता, मरीजों को दी जाने वाली गुणवत्तापूर्ण सेवाएं, साफ-सफाई एवं क्षेत्र में मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए की जा रही कार्यवाही के बारे में व्यवस्थाएं जांची और निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को सुधारने के लिए अपने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !