Saturday , 7 March 2026
Breaking News

होम वोटिंग: दूसरे दिन 712 मतदाताओं ने डाले वोट 

जयपुर: राजस्थान के 7 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 85 वर्ष से अधिक उम्र और दिव्यांग मतदाताओं से घर से ही मतदान (होम वोटिंग) करवाने की सुविधा के तहत दूसरे दिन मंगलवार को दौसा विधानसभा क्षेत्र के अतिरिक्त 6 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 712 मतदाताओं ने मतदान किया है। होम वोटिंग के तहत पहले दिन 900 वोट मतपेटियों में डाले गए थे। दोनों दिनों के दौरान लक्षित कुल 1,674 मतदाताओं में से 42 अपने घर पर नहीं मिले तथा 20 मतदाताओं की होम वोटिंग के लिए आवेदन करने के बाद से मृ*त्यु हो गई है।

 

 

Home Voting 712 voters cast their votes on the second day in rajasthan

 

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के अनुसार, झुंझुनू, रामगढ़, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूम्बर और चौरासी विधानसभा क्षेत्रों में होम वोटिंग के पहले चरण की शुरुआत सोमवार 4 नवम्बर को हुई, जो 8 नवम्बर तक जारी रहेगा। दौसा विधानसभा में होम वोटिंग का पहला चरण आज बुधवार 6 नवम्बर से शुरू होगा। महाजन ने बताया कि इन दो दिनों के दौरान सर्वाधिक मतदान चौरासी विधानसभा क्षेत्र में हुआ है, जहां कुल 308 मतदाताओं ने होम वोटिंग के जरिए अपने मताधिकार का उपयोग किया है।

 

 

 

 

इसी प्रकार, अब तक देवली-उनियारा में 307, खींवसर में 290, झुंझुनू में 257, सलूम्बर में 235 और रामगढ़ में 215 मतदाताओं ने घर से मताधिकार का उपयोग किया है। महाजन के अनुसार, सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए कुल 3,193 मतदाताओं ने होम वोटिंग के लिए आवेदन दिया है। आवेदन करने वाले इन लक्षित मतदाताओं को बीएलओ द्वारा पूर्व सूचना दी जाती है कि होम वोटिंग के लिए मतदानकर्मी उनके घर किस दिन और समय पर आएंगे। किसी कारण से मतदाता के घर पर नहीं मिलने पर दूसरी बार भ्रमण किया जाता है। इसके लिए इन क्षेत्रों में 87 मतदान दलों का गठन हुआ है। होम वोटिंग के लिए घर पर मतदान दलों के भ्रमण का दूसरा दौर 9-10 नवम्बर को होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !