Sunday , 8 March 2026
Breaking News

हनी*ट्रैप का शिकार हुए सरकारी अफसर, ऐंठे 10 लाख

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में हनी*ट्रैप का मामले सामने आया है। यहाँ पर एक सरकारी अफसर को ब्लैक*मेल कर 10 लाख रुपए ऐंठ लिए गए है। मिली जानकारी के अनुसार ब्लैक*मेलर ने पीड़ित को हनी*ट्रैप में फं*साकर नौकरी से हटवाकर जेल भेजने की ध*मकी दी। पैसों की लगातार बढ़ती डिमांड को लेकर ब्लैक*मेलर ने उन्हें मेंटली टॉर्चर किया। आखिर परेशान होकर पीड़ित ने शिप्रापथ थाने में ब्लैक*मेलर और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

 

 

Honey Trap Government officer Jaipur Police News 21 Sept 24

 

 

मामले की जांच शिप्रापथ थाने के एसएचओ अमित कुमार कर रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मानसरोवर के रहने वाले 56 साल के सरकारी ऑफिसर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2007 में करौली पोस्टिंग के दौरान एक पिता-बेटे का ऑफिस में आना-जाना था। पीड़ित ऑफिस में आने वाले पिता की बेटी कुमारी (बदला हुआ नाम) को भी जानते थे। साल 2011 में ट्रांसफर होने के बाद कुमारी फोन कर घर की स्थित सही नहीं होने की कहकर 40-50 हजार मदद के बहाने लेती रहती थी। जानकारी के अनुसार अगस्त-2019 में आरोपी कुमारी ने कॉल किया। और मदद के लिए रुपए लौटने के बहाने मिलने बुलाया।

 

 

 

 

विश्वास में आकर जगतपुरा स्थित किराए के मकान पर मिलने चले गए। घर जाने पर कुमारी ने अपने पापा, भाई व पति के साथ मिलकर मा*रपीट की। धम*काने पर 1.62 लाख रुपए देकर अपनी जान बचाई। जुलाई-2021 में आरोपियों ने कॉल कर कुमारी के जरिए रे*प केस दर्ज करवाने की ध*मकी दी। हनी*ट्रैप में फं*साकर नौकरी ने हटवाकर जेल भेजने की ध*मकी देकर ब्लैक*मेल कर 10 लाख रुपए की डिमांड की। ब्लैकमेलिंग के रुपयों को लेकर 500 रुपए के स्टाम्प पर लिखा-पढ़ी की गई।

 

 

 

स्टाम्प पर लिखा-पढ़ी में सहमति से संबंध होने और भविष्य में दोबारा रुपयों की डिमांड नहीं करने पर राजीनामा किया गया था। अगस्त-2024 में फिर ब्लैक*मेलर परिवार ने दोबारा रुपयों की डिमांड कर टॉर्चर करना शुरू कर दिया। धम*काने के लिए वॉट्सऐप पर सुसाइड नोट लिख भेजा गया। मेंटली टॉर्चर कर डिमांड कर रुपए मांगने लगे। बार-बार ध*मकी देकर रुपए ऐंठने से परेशान होकर पीड़ित ने शिप्रापथ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !