Sunday , 8 March 2026
Breaking News

देवली-उनियारा में हुआ भीषण सड़क हादसा, किसी का गला कटा तो किसी का सिर कार से टकराया

राजस्थान के टोंक के देवली के पास खाटू श्याम मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहे कोटा के एक परिवार के साथ आज शनिवार सुबह जबरदस्त सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार एक जनें की मौत हो गई वहीं कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर हनुमान नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को देवली अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है।

 

 

वहीं परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस के अनुसार हादसा चिंताहरण बालाजी के तिराहे के पास हुआ है। जहां एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में चालक जितेंद्र ठाकुर पुत्र सिवानलाल ठाकुर निवासी बजरंग नगर कोटा की मौत हो गई।

 

horrific road accident in deoli-uniyara Tonk, car rider one died in accident

 

दुर्घटनाग्रस्त कार में स्टेरिंग से सिर टकराने से कार चालक की मौत हुई है। इसके निशान दुर्घटनाग्रस्त कार की स्टेरिंग पर भी है। इसी प्रकार कार सवार जीतू पत्नी नंदलाल सिंधी निवासी कोलकाता थाना फूलबलान्त जिला मिलालेग, जया पुत्री जुगराज सिंधी निवासी दादाबाड़ी कोटा, चिराग पुत्र घनश्याम नेहलाने निवासी गायत्री विहार बजरंग नगर थाना बोरखेड़ा कोटा और निलांशी पुत्री दीपक सिंधी निवासी वल्लभनगर कोटा है।

 

इनमें चिराग गंभीर रूप से घायल हुआ हैं जिसका गला कट गया और पसली में भी फ्रैक्चर है। पुलिस ने घायल बालिका निलांशी से पूछकर उनके परिजनों का पता लगाया और फोन के जरिए उन्हें हादसे की सूचना दी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !