जयपुर: जयपुर की होटल में कॉलेज छात्रा से रे*प करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव से आए रिश्तेदार युवक ने झूठ बोलकर कॉलेज छात्रा को मिलने के बहाने बुलाया। धो*खे से न*शीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रे*प किया। इसके बाद पीड़िता ने जालूपुरा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने कार्रवाई कर शुक्रवार रात आरोपी रिश्तेदार को गिर*फ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जयपुर में पढ़ाई करने वाली 20 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
जिसमें बताया गया है कि वह एक प्राइवेट कॉलेज में स्टूडेंट है। उसकी मां ने आरोपी युवक को धर्म का भाई बना रखा है। मुंह बोला रिश्तेदार होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत होती रहती थी। उसका घर पर भी आना-जाना था। आरोप है कि मार्च-2025 में आरोपी गांव से जयपुर आया था। जयपुर आने पर आरोपी ने कॉल कर बताया कि उसकी मां ने कुछ सामान देने के लिए भेजा है। झूठ बोलकर सामान लेने के लिए उसे जालूपुरा स्थित होटल में मिलने के लिए बुलाया।
होटल में आने पर आरोपी रिश्तेदार ने उसे धो*खे से नशी*ला पदार्थ खिला दिया। बे*होशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रे*प किया। विरो*ध करने पर ड*रा-धम*काकर चुप रहने का दबाव बनाया। ब्लैक*मेल कर धम*की देकर उसे बुलाकर होटल में दो-तीन बार दे*हशो*षण किया। जालूपुरा थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर अग्रिम कार्रवाई कर शुक्रवार रात आरोपी रिश्तेदार को गिर*फ्तार कर लिया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
