Monday , 30 September 2024

जयपुर में महिला आक्रोश आंदोलन में भाजपा महिला मोर्चा सवाई माधोपुर की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

कांग्रेस की जनविरोधी महिला विरोधी राज्य सरकार के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जयपुर में विशाल महिला जन आक्रोश थाली नाद आंदोलन आयोजित किया गया। आंदोलन में भाजपा महिला मोर्चा सवाई माधोपुर जिले से एवं मंडल स्तर से सैकड़ों कार्यकर्ता बहनों ने भाग लिया। भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री सीमा गौतम ने बताया कि जयपुर में आंदोलन में भाग लेने के लिए भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा शर्मा के नेतृत्व में बस एवं अन्य वाहनों से कार्यकर्ता बहने आंदोलन में सम्मिलित हुई।

 

सभी कार्यकर्ता बहने जयपुर प्रदेश कार्यालय पर एकत्र हुई और वहां से थाली, चम्मच बजाते हुए एवं महिला विरोधी राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया। जहां महिला पुलिस ने बैरिकेड लगाकर महिला कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती रोका गया एवं लाठीचार्ज किया गया लेकिन फिर भी इस कुशासन सरकार के खिलाफ महिलाएं मोर्चों के साथ बैठी रही।

 

Hundreds of workers of BJP Mahila Morcha Sawai Madhopur participated in women's protest movement in Jaipur

 

इस आंदोलन में कई महिला कार्यकर्ता बहने चोटील भी हुई। बड़े शर्म का विषय है कि राज्य सरकार महिलाओं के साथ इस तरह का अमानवीय पूर्ण व्यवहार कर रही है जबकि आज प्रदेश में महिला अत्याचारों में राजस्थान नंबर वन की स्थिति में है। जहां आज महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार को पुख्ता बंदोबस्त एवं कानून व्यवस्था करने की आवश्यकता है।

 

इसके बजाय महिलाओं की आवाज को राज्य सरकार द्वारा दबाया जा रहा है। आंदोलन में कृष्णा गुप्ता, मीना जैन, सावित्री शर्मा, अलका शर्मा, गायत्री जांगिड, मीरा सैनी, उगनती माली, गीता माली, शंकरी माली, शोपाली माली, राधा शर्मा, कुवेस्वरी दुवेदी, कविता मीना, लक्ष्मी कंवर, मनीषा, लक्ष्मी शर्मा, सोनाक्षी कंवर, दुर्गा देवी, मनोजी मीना, कजोड़ी मीना, सुमन कंवर सारण, सुमन कवर नरूका, अनिता मेहरा, प्रीति पाराशर, निहारिका कवर, अंतिम कवर, नीतू जांगिड, भंवर सिंग राजावत, मंजू सिंगल, द्रोपदी मीणा, शांति देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बहने उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Kotwali sawai madhopur police news 29 sept 24

पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को दबोचा

पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को दबोचा     सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर कोतवाली थाना …

Malarna dungar sawai madhopur police news 29 sept 24

पैसों के लेन-देन को लेकर झ*गड़ा करते दो गिर*फ्तार

पैसों के लेन-देन को लेकर झ*गड़ा करते दो गिर*फ्तार     सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर …

Jaipur Rajasthan Police news 29 sept 24

लडकियां सप्लाई के नाम पर बड़े गि*रोह का पर्दाफाश, 7 युवतियां सहित 10 गिरफ्तार

जयपुर: जयपुर पुलिस ने ऑनलाइन एस्कोर्ट सर्विस गैं*ग का आज रविवार को पर्दाफाश किया है। …

Centenarian voters Rajasthan will be honored Sawai Madhopur News

100 वर्ष या अधिक आयु के मतदाता होंगे सम्मानित

सवाई माधोपुर: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार निर्वाचन विभाग 1 अक्टूबर, 2024 को …

Engineering college student jaipur police 29 sept 24

इंजीनियरिंग छात्रा से रे*प का प्रयास

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक इंजीनियरिंग छात्रा के साथ रे*प की कोशिश का …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !