Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पोषाहार की 85 लाख की राशि का गबन करने वाले आठ साल से फरार 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जिले की बामनवास थाना पुलिस ने 8 साल पुराने पोषाहार की राशि के करीब 85 लाख रूपये के गबन के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में जिले में असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगो पर अंकुश लगाने के लिए एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रकाश चन्द अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी एवं संतराम पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बामनवास के निकटतम सुपरविजय में थानाधिकारी मनीष शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 84.95 लाख रुपये की पोषाहार राशि के गबन के 8 साल पुराने प्रकरण में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार गत 15 मई 2015 को तत्कालीन ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी पंचायत समिति बामनवास कमलेश जोशी ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके कार्यालय पर संविदा पर पदस्थापित कम्प्यूटर ऑपरेटर शिवशंकर शर्मा ने विभिन्न विद्यालयों की पोषाहार राशि जमा कराने के लिए विद्यालयों के बैंक खाते की जगह अपने परिवार के सदस्यों तथा अन्य लोगों के खाता नंबर दर्ज कर विद्यालयों की 84 लाख 95 हजार 200 रुपयों की पोषाहार राशि का गबन किया है।

 

3 accused absconding for eight years who embezzled the amount of 85 lakhs of nutrition arrested

 

जिस पर थाना बामनवास पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस द्वारा इस मामले में 5 जून 2016 को मुख्य आरोपी शिवशंकर व उसके भाई बृजनन्दन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में अन्य आरोपी घटना के समय से ही फरार चल रहे थे। इस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच हेतु सीआरपीसी के तहत लम्बित रखा गया। इस अवधि में कुल 17 अनुसंधान अधिकारियों द्वारा प्रकरण में जांच की गई।

 

मामले में वांछित आरोपी गुड्डू उर्फ नफीस खान पुत्र फज्जू खान निवासी बामनवास पट्टीकलां, हरिप्रसाद मीना पुत्र जयराम मीना निवासी कीरतपुरा तथा पवन कुमार शर्मा पुत्र माधवलाल शर्मा की गिरफ्तारी हेतू गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकि साक्ष्य संकलन, मजबूत आसूचना तंत्र व मुखबिर खास की मदद से पवन कुमार शर्मा को कस्बा बौंली से, गुड्डू उर्फ नफीस खान को कस्बा बामनवास से तथा हरिप्रसाद मीना को ग्राम कीरतपुरा से अपराध प्रमाणित मिलने पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में गबन की राशि पूर्व में ही रिकवर की जा चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जावेगा। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में बामनवास थाने के थानाधिकारी मनीष शर्मा, प्रकाशचन्द सहायक उपनिरीक्षक, रामवीरसिंह हैड कांस्टेबल, हनुमान सिंह हैड कांस्टेबल, महेन्द्र जाखड़ कांस्टेबल, नरेन्द्र कांस्टेबल, रणधीरसिंह कांस्टेबल तथा हरिगोपाल कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !