अहमदाबाद से चलकर अयोध्या जा रही साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच के यात्री करीब 13 घंटे तक एक शव के साथ सफर करने को मजबूर रहे। 13 घंटे बाद ट्रेन जब झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तब शव को कोच से उतारा गया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर जीआरपी ने कार्यवाही शुरु की। इस दौरान मृतक की पत्नी शव के साथ बैठी रही।

दरअसल, मृतक अपनी पत्नी, छोटे बच्चों और एक साथी के साथ सूरत से अयोध्या की यात्रा कर रहा था। इस यात्रा के दौरान ट्रेन में ही वो सो गया। लेकिन कई घंटे बाद भी जब नहीं उठा तो पास बैठे लोगों को शक हुआ। हिलाने-डुलाने पर पता चला कि शख्स की तो सांसे थम चुकी हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया