Sunday , 8 March 2026
Breaking News

IAS पूजा खेडकर की लाल बत्ती वाली ऑडी कार को ट्रैफिक पुलिस ने की सीज

पुणे: हमेशा विवादों में बनी रहने वाली महाराष्ट्र कैडर (Maharashtra Cadre) की IAS पूजा खेडकर (IAS Pooja Khedkar) जिस ऑडी कार (Audi Car) से पुणे (Pune) कलेक्ट्रेट जा रही थी, उसे पुलिस (Police) ने सीज कर दिया है। खेड़कर परिवार के चालक ने ट्रैफिक पुलिस स्टेशन पहुंच कर ऑडी कार की चाबी पुलिस को सौंप दी है। लेकिन पुलिस का कहना है की खेडकर परिवार ने अभी तक कार के डॉक्यूमेंट जमा नहीं करवाए है।

 

पुणे में असिस्टेंट कलेक्टर (Collector) के पद पर रहते हुए आईएएस पूजा खेडकर (Pooja Khedkar) इसी ऑडी कार का इस्तेमाल करती थी। पूजा (Puja Khedkar) ने ऑडी कार पर ‘महाराष्ट्र सरकार’ (Maharashtra Governement) लिखवा रखा था। जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। विवाद इतना बढ़ा की पुणे ट्रैफिक पुलिस ने नोटिस जारी कर दिया था। आखिर प्रोबेशन पीरियड ने कोई भी अधिकारी लाल – नीली बत्ती गाड़ी पर महाराष्ट्र सरकार कैसी लिखवा सकता है।

 

 

IAS Pooja Khedkar Audi car traffic police pune maharashtra news update 15 July 2024

 

 

 

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि आईएएस पूजा खेडकर (IAS Puja Khedkar) की ऑडी कार पर लाल – नीली बत्ती लगी हुई है, जिस पर महाराष्ट्र सरकार लिखा हुआ है। निजी वाहन के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही गाड़ी पर बिल का भुगतान भी नही किया गया है।

 

 

 

केंद्र सरकार ने डॉक्यूमेंट्स की जांच के बनाई कमेटी:

केंद्र सरकार ने बीते गुरुवार को आईएएस पूजा खेडकर द्वारा सिविल सेवा परीक्षा में उम्मीदवारी सुरक्षित करने व फिर से सेवा में चयन के लिए प्रस्तुत दस्तावेजों की फिर से जांच के लिए एक सदस्यीय कमेटी का गठन किया था।

 

 

 

आखिर कैसे चर्च में आई आईएएस पूजा खेडकर:

आईएएस पूजा खेडकर ने अपने प्रोबेशन के दौरान कई विशेषाधिकारों की मांग की थी, जो प्रोबेशनरी अधिकारियों को नहीं मिलते हैं। इसी दौरान पूजा खेडकर ने अपनी ऑडी कार पर लाल – नीली बत्ती और वीआईपी (VIP) नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं पूजा ने ऑडी कार महाराष्ट्र सरकार भी लिखवा रखा था। इसके साथ पूजा ने एक आधिकारिक कार, एक ऑफिस रूम, आवास और अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग की थी। यहां तक की खेडकर ने एडिशनल कलेक्टर की अनुपस्थिति ने उनके चैंबर पर कब्जा कर लिया था।

 

 

 

कुछ दिनों पूर्व ही पुणे से वाशिम हो चुका ट्रांसफर:

पिछले कुछ दिन पूर्व ही पूजा खेडकर का पुणे से वाशिम जिले में ट्रांसफर (Transfer) कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग की शिकायतों के कारण उनका ट्रांसफर किया गया हैं। पुणे कलेक्टर ( डॉ. सुहास दिवासे ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पूजा खेडकर को शिकायत की थी। अब पूजा के वाशिम जिले की एडिशनल असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर नियुक्ति मिली है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !