Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अगर कोई भी रि*श्वत मांगे तो भयमुक्त होकर करें शिकायत

सवाई माधोपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सवाई माधोपुर चौकी की ओर से बुधवार को जिला परिषद सभागार में भ्रष्टाचार के प्रति जन जागरूकता अभियान के तहत भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, सवाई माधोपुर सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को प्रभावी रूप से लागू करने की मंशा के अनुरूप लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

If anyone asks for bribe, complain without fear in sawai madhopur rajasthan

 

 

 

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए जनसहयोग जरूरी है। उन्होंने भ्रष्टाचार की त्वरित शिकायत और भ्रष्टाचार मुक्त जिला बनाने के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। साथ ही पद के दुरुपयोग को भ्रष्ट आचरण बताया। उन्होंने कहा कि कहीं भी, किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार पाया जाता है तो त्वरित उसकी शिकायत की जाए। उन्होंने भ्रष्टाचार से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की चर्चा करते हुए कहा कि सार्वजनिक सेवा में अपने पद का दुरुपयोग और अधिकारी के रूप में प्राप्त जानकारी का दुरुपयोग किया जाना भी भ्रष्ट आचरण में ही आएगा।

 

 

 

इस दौरान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। ट्रेप कार्यवाही, पद का दुरूपयोग, आकस्मिक चैकिंग व आय से अधिक सम्पति पर की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में भी जानकारी दी गई। उन्होंने समस्त जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि रि*श्वत लेना और देना दोनों की अपराध है, कोई रि*श्वत मांगे को भयमुक्त होकर शिकायत करें।

 

 

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1064 एवं व्हाट्सअप हेल्पलाइन नम्बर 9413502834 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए अभियान में अपना महत्पूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि लोकसेवकों द्वारा रि*श्वत की मांग पर कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07462-220240 एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, सवाई माधोपुर सुरेन्द्र कुमार शर्मा के मोबाइल नम्बर 9530377881 पर सम्पर्क कर सुझाव लिया जा सकता है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !