राजस्थान में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में ठनी हुई है। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा स्कूलें बंद की तो बच्चों के भविष्य का क्या होगा? आज सवा सात लाख बच्चे अंग्रेजी मीडियम में पढ़ रहे हैं। 3737 स्कूल हैं। उनमें लॉटरी से एडमिशन हो रहे हैं। एक-एक सीट पर औसतन 25 बच्चों की वेटिंग है। वर्तमान में 48 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं एडमिशन के लिए, इन स्कूलों के लिए 40 लाख किताबें छप चुकी हैं। है इनकी हिम्मत जो सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ रहे सवा 7 लाख बच्चों को प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूलों में फ्री में पढ़ा देंगे और शिक्षक ले लो। कौन मना कर रहा है। ये राज्य के ट्रस्टी हैं, मालिक थोड़े ही हैं।

एक तरफ शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इन स्कूलों को वापस हिंदी मीडियम में बदलने की तैयारी कर रही है तो वहीं कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा हुआ तो हम भजनलाल सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों को बदलने की चर्चा के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भजनलाल सरकार को आगाह किया है कि अगर उन्होंने अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों को बदलने की कोशिश की तो सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बता दें कि अशोक गहलोत की सरकार के दौरान इन स्कूलों को खोला गया था और जनता ने इसकी काफी सराहना की थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया