Sunday , 8 March 2026
Breaking News

हनुमान बेनीवाल ने पायलट को दी सलाह! कहा- आरएलपी में आना चाहें तो स्वागत है..

आरएलपी सुप्रीमों हनुमान बेनीवाल मंगलवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर उदयपुर आए। इस दौरान एक निजी होटल में बेनीवाल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए आरपीएससी पेपर लीक प्रकरण के साथ ही प्रदेश की सियासत पर खुल कर अपनी बात को रखा। साथ ही सचिन पायलट को लेकर भी बड़ा बयान दे डाला। बेनीवाल ने कहा कि सचिन पायलट को अब कांग्रेस छोड़कर अपनी अलग नई पार्टी बना लेनी चाहिए, जिससे राजस्थान में तीसरे मोर्चे को मजबूती मिलेगी और आने वाले चुनाव में तीसरा मोर्चा ही अपनी सरकार बनाएगा। इस संदर्भ में पायलट से भी उनकी चर्चा हो चुकी है।

 

पायलट अगर उनकी पार्टी में आना चाहे तो वेलकम है, लेकिन उनका कद इतना बड़ा है कि वह आरएलपी में नहीं आएंगे। आरपीएससी पेपर लीक प्रकरण मामले पर बोलते हुए बेनीवाल ने कहा कि जब पेपर लीक हुआ था, उसी दिन से लेकर आरएलपी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हुए हैं। वहीं इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे है लेकिन प्रदेश सरकार मामले में लीपापोती करने पर तुली हुई है। यही कारण है कि पहले पुलिस और एसओजी से इसकी जांच कराई जा रही है।

 

If Sachin Pilot wants to join the RLP, he is welcome - Hanuman Beniwal

 

बाबूलाल कटारा छोटी मछली है:-

आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा भी छोटी मछली ही है, अगर इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए तो सरकार के कई मंत्रियों के नाम भी सामने आएंगे। बेनीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे के बिना सरकार नहीं बनने का दावा किया।उन्होंने कहा कि सचिन पायलट से चल रहे विवाद को निपटाने के बाद भी कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में अपनी सरकार नहीं बना पाएगी। बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में गहलोत व वसुंधरा का गठबंधन है, यही कारण है कि दोनों एक दूसरे के कार्यकाल में किए हुए भ्रष्टाचार को दबाने का काम करते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !