Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

आईएफडब्ल्यूजे का 27वां जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन सफलता पूर्वक हुआ सम्पन्न

जैसलमेर:- जिला मुख्यालय पर होटल मैरियट में आईएफडब्ल्यूजे (इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट) का 27वां जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन जैसलमेर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में जैसलमेर विधायक रूपाराम धणदे, बीएसएफ डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़, जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता, एसपी विकास सांगवान, पूर्व प्रधान अमरदीन फकीर, आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ उपस्थित रहें। कार्यक्रम का आगाज अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया गया।

 

IFWJ 27th district level press conference was successfully completed in Jaisalmer Rajasthan

 

तत्पश्चात संगठन के प्रवक्ता श्रीकांत व्यास ने सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम में पहुँचे। तमाम अतिथियों व जिलेभर के पत्रकारों का स्वागत किया व प्रदेशभर के पत्रकारों की सबसे बड़ी मांग पत्रकार सुरक्षा कानून की ओर प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ ने संगठन का परिचय देते हुए बताया कि गुटनिरपेक्ष दुनिया में सबसे बड़े पत्रकार संगठन के रूप में इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की स्थापना 28 अक्टूबर 1950 को नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुई। आजादी के बाद स्वतंत्र भारत में श्रमजीवी पत्रकारों के हितार्थ कार्य करने वाला यह देश का सबसे बड़ा पंजीकृत ट्रेड यूनियन संघ है।

 

 

 

 

वर्तमान परिप्रेक्ष्य में 30,000 से अधिक प्राथमिक एवं सहयोगी सदस्य 35 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में साधारण एवं 17 भाषाओं में करीब 1260 प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया संवाद समिति और टीवी में कार्यरत है। स्थापना के समय से ही आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान इकाई भी पत्रकारों के हितार्थ सदैव संघर्षशील रही है। आईएफडब्ल्यूजे देशभर में एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसकी इकाईयां और शाखाएं हर नगर, कस्बे और प्रकाशन केन्द्र में है। आईएफडब्ल्यूजे के पारस्परिक संबंध 47 राष्ट्रों की पत्रकार यूनियनों से है। अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन जिनेवा व यूनेस्को से जनसंचार विकास के अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम की विभिन्न योजनाओं के साथ आईएफडब्ल्यूजे सक्रियता से जुड़ा है।

 

 

यह कोलम्बो स्थित एशियाई पत्रकार यूनियनों के परिसंघ से सम्बद्ध है।प्रदेश में पत्रकारों का आपसी सम्पर्क व परिचय बढ़ाने की दृष्टि से संभाग स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने के पश्चात, अब जिला स्तर पर सम्मेलन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 15 अगस्त 2023 को जैसलमेर इकाई द्वारा 27वां जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया गया हैं। जिसमें जिलेभर के पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। अतिथियों को जैसलमेर जिला इकाई के पत्रकारों द्वारा माला व साफा पहनाकर, शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत व सम्मान किया गया।

 

 

जैसलमेर की पत्रकारिता में विशेष योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया गया। जिनमें श्यामसुंदर व्यास, बनारसी लाल व्यास, दीनदयाल तंवर, हरदेव सिंह भाटी, ओमजी बिस्सा, जयनारायण भाटिया, विमल भाटिया, ओम भाटिया, शांतिलाल बोहरा, चंद्रप्रकाश पुरोहित, जुगल बिस्सा, अचलदास डांगरा, आर के व्यास का साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर कर उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मान किया गया। साथ ही गणमान्य लोगों में जितेन्द्र सिंह राठौड़, कैलाश कुमार व्यास, अर्जुनदास चांडक, पार्षद लीलाधर दैया, खटन खान, पार्षद नरपत सिंह भाटी का भी अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। सम्मेलन में जैसलमेर विधायक रूपाराम धणदे ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार पत्रकारों के हितों को लेकर सजग है और विभिन्न माध्यमों सें पत्रकारों के लिए काम कर रही है।

 

 

 

आगामी दिनों में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर भी राज्य सरकार में विशेष पैरवी करने की बात कही। डीआईजी योगेन्द्र सिंह ने अपने उद्बोधन में सीमा प्रहरियों की ही तरह पत्रकारों को भी आंतरिक व्यवस्था का प्रहरी बताया और साथ ही कहा कि देश की आन बान और शान इसके सम्मान की हर तरह से रक्षा का ध्यान भी अपनी लेखनी के माध्यम से रखने की कही। जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए उनके जयपुर पदस्थापन के दौरान कैमरों के इंश्योरेंस करें जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारों की महत्ती भूमिका रही है, जिसे वर्तमान पत्रकारों को जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाना है। पुलिस अधिक्षक विकास सांगवान ने पुलिस व पत्रकार के अटूट सम्बन्ध, सूचनाओं के आदान प्रदान में सच्चा साथी बताया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का सूचना तंत्र पुलिस के सूचना तंत्र की तरह ही मजबूत है, इसलिए आपसी तालमेल से व्यवस्था सुदृढ़ करने में सहयोग मिलता है।

 

 

 

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष गणपत दैया ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों व पत्रकारों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम संचालन पत्रकार सिकंदर शेख व रजत व्यास द्वारा किया गया। वही कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण तनेराव सिंह व उनकी टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जैसलमेर जिला मुख्यालय सहित पोकरण, फतेहगढ़, नाचना, मोहनगढ़ उपखंड के पत्रकार साक्षी रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !